1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान तीसरे वनडे में जमकर हुआ बवाल, नाहिद राणा ने पाक बल्लेबाज के साथ की बदतमीजी

बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान तीसरे वनडे में जमकर हुआ बवाल, नाहिद राणा ने पाक बल्लेबाज के साथ की बदतमीजी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 16, 2026 06:56 am IST,  Updated : Mar 16, 2026 06:58 am IST

Nahid Rana Video: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पाक बल्लेबाज के साथ बदतमीजी की।

Maaz Sadakat Nahid Rana- India TV Hindi
माज सदाकत नाहिद राणा Image Source : X/SCREENGRAB

Nahid Rana Video: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 15 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा और पाकिस्तान के बल्लेबाज माज सदाकत के बीच जमकर बवाल हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पाक बल्लेबाज माज सदाकत इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

नाहिद राणा ने सेलिब्रेशन के दौरान माज सदाकत को दी गाली 

यह पूरा मामला बांग्लादेश की पारी के दूसरे ओवर में देखने को मिला। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर नाहिद राणा ने माज सदाकत को आउट किया। उन्हें आउट करने के बाद बांग्लादेशी तेज गेंदबाज विकेट का जश्न मनाने के दौरान आक्रामक हो गए और उन्होंने पाक बल्लेबाज को गाली दे दी। जब पाकिस्तान के बल्लेबाज आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे उस वक्त उन्होंने भी पीछे मुड़कर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को कुछ कहा। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नाहिद राणा ने इस मुकाबले में चटकाए दो विकेट

इस मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 291 रन का टारगेट था। इस टारगेट को पीछे करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज माज सदाकत और साहिबजादा फरहान दोनों ही 6-6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा के प्रदर्शन की बात करें तो वह इस मुकाबले में 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने 10 ओवर में 62 रन खर्च किए।

सलमान अली आगा और तंजीद हसन ने लगाया शतक

पाकिस्तान के लिए इस मैच में रन चेज के दौरान सलमान अली आगा ने शतक जरूर लगाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। सलमान आगा ने नंबर छह पर बैटिंग करते हुए 98 बॉल में 106 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा साद मसूद ने 38, शाहीन अफरीदी ने 37 रन बनाए। इससे पहले बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए तंजीद हसन तमीम की शतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे। तंजीद हसन ने इस मैच में 107 बॉल में छह चौके और 7 छक्के की मदद से 107 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें

रोहित या गेल, विराट कोहली ने बताया कौन है T20 का बेस्ट ओपनर?

बांग्लादेशी खिलाड़ी ने की पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई, सेंचुरी लगाने के साथ 11 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल