1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहला टी20 हारने के बाद कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पूरी सीरीज से हो गया बाहर

पहला टी20 हारने के बाद कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पूरी सीरीज से हो गया बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 16, 2026 07:39 am IST,  Updated : Mar 16, 2026 07:42 am IST

Ish Sodhi Injury: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बीच में कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है।

New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : AP

Ish Sodhi Injury: साउथ अफ्रीका की टीम इन दिनों पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच माउंट माउंगानुई स्टेडियम में खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस बीच पहला टी20 मैच खत्म हारने के बाद न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के मैच विनर गेंदबाज ईश सोढ़ी चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने सोढ़ी के बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईश सोढ़ी को लगी चोट

सोढ़ी को ये चोट 14 मार्च को बे ओवल में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय लगी थी। चोट लगने के बाद उनके अंगूठे का स्कैन हुआ जिसमें पता चला कि उनका अंगूठा टूट गया है, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। इस चोट से उबरने के लिए उन्हें कम से कम चार हफ्ते का समय लगेगा। सोढ़ी पहले T20I मैच में नहीं खेले थे। उस मैच में न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाला था।

सोढ़ी के बाहर होने के बाद कीवी टीम के कोच ने क्या कहा?

सोढ़ी के चोट को लेकर न्यूजीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि ईश न्यूजीलैंड के लिए खेलने को लेकर बहुत जुनूनी हैं, और हम जानते हैं कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप अभियान के बाद वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। T20 फॉर्मेट में उनके पास अपार अनुभव है, इसलिए सीरीज के बाकी मैचों में हमें उनकी कमी जरूर खलेगी। बता दें कि लॉकी फर्ग्यूसन, जो दूसरे और तीसरे मैच में खेलने वाले थे वह सोढ़ी के बाहर होने के बाद अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्हें दूसरे मैच में मौका मिल सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में ईश सोढ़ी को नहीं मिला था ज्यादा मौका

ईश सोढ़ी की बात करें तो वह मेंस T20I मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्हें तीन मैचों में खेलने का मौका मिला था। इन तीनों मैचों में से उन्होंने दो बार गेंदबाजी की, लेकिन दोनों ही बार उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच 17 मार्च को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

KKR के लिए IPL 2026 का आगाज होने से पहले आई अच्छी खबर, फॉर्म में लौटा मैच विनर खिलाड़ी

पाकिस्तान से आई बड़ी खबर, चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल