1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK LIVE: आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत कर रहे हैं बल्लेबाजी, नजरें बड़ी पार्टनरशिप पर
  Live Now

IND vs PAK LIVE: आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत कर रहे हैं बल्लेबाजी, नजरें बड़ी पार्टनरशिप पर

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Nov 08, 2026 10:56 am IST

अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

IND vs PAK Live Score- India TV Hindi
IND vs PAK Image Source : AFP

अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान लक्ष्य राज चंदानी ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। जो भी टीम आज जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाएगी।

भारत की कमान लक्ष्य रायचंदानी के पास है, जिन्होंने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराने में शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए थे, जबकि आर्यवीर सहवाग और कप्तान रायचंदानी ने नाबाद अर्धशतक जड़े थे। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की कप्तानी फरहान यूसुफ कर रहे हैं। पिछले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसलिए इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का भी बेहतरीन मौका है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंडिया U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह

Latest Cricket News

Live updates :IND U19 vs PAK U19 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 10:56 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    5 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। आर्यवीर सहवाग 9 और वीके विनीत 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सहवाग और विनीत कर रहे हैं बल्लेबाजी

    पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत बल्लेबाजी कर रहे हैं। दो ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 7 रन है। दोनों बल्लेबाज यहां से बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे।

  • 10:34 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कप्तान राजचंदानी डक पर हुए आउट

    टीम इंडिया को इस मैच में पहला झटका पारी की दूसरी गेंद पर ही लगा है। कप्तान लक्ष्य राजचंदानी इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनका विकेट अली राजा ने लिया है।

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान की प्लेइंग XI

    पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह

  • 10:23 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की प्लेइंग XI

    भारत U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान

     

  • 10:06 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में इंडिया U19 की टीम ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

  • 10:01 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    इस मैच के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

    उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हयाम खान

     

  • 9:58 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मैच के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड

    लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, शविन विनोद, आर्यन सवसानी, कुशाग्र ओझा

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।