नई दिल्ली: बीजेपी के सीनियर लीडर और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय राजनीति और देश के विकास में आडवाणी के योगदान को याद किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया है। उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई मुश्किलों और नए सिरे से जीवन शुरू करने के उनके संघर्ष को याद किया। साथ ही जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
पीएम मोदी ने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए लालकृष्ण आडवाणी के संघर्ष और सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली गई ऐतिहासिक रथ यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने सरकार में रहते हुए देश की सेवा में आडवाणी के योगदान को भी याद किया।