1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CJP protest LIVE: सीईसी ज्ञानेश कुमार इतने इंपोर्टेंट क्यों हैं? दिपके ने पूछे कई सवाल, जानें अपडेट्स
  Live Now

CJP protest LIVE: सीईसी ज्ञानेश कुमार इतने इंपोर्टेंट क्यों हैं? दिपके ने पूछे कई सवाल, जानें अपडेट्स

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Nov 07, 2026 09:29 pm IST

केरल के कोच्चि में कॉकरोच जनता पार्टी ने आज एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, इसके लिए पार्टी के नेता कोच्चि पहुंच गए हैं। सीजेपी ने कहा है, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

कोच्चि में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन - India TV Hindi
कोच्चि में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) आज केरल के कोच्चि में एक विरोध मार्च निकालेगी, जिसमें मतदाता सूचियों के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) को वापस लेने की मांग की जाएगी। सीजेपी ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम का यह प्रदर्शन शाम 4 बजे से राजेंद्र मैदान में होगा। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी का कहना है कि सीईसी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके सहित पार्टी के कई नेता कोच्चि पहुंच गए हैं।

जानें पल पल के अपडेट्स....

Live updates : कोच्चि में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन आज

Auto Refresh
Refresh
  • 8:33 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हम जहां भी जाएंगे, तिरंगा ले जाएंगे-दिपके का बयान

    दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज के साथ जंतर-मंतर में प्रवेश करने के आरोप में अपनी और CJP नेताओं सौरभ दास व आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाएंगे, तिरंगा साथ ले जाना जारी रखेंगे।

     

  • 8:31 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक...दिपके का बयान

    लोगों की खान-पान की आदतों, निजी रिश्तों और वोट देने के अधिकारों को नियंत्रित करने की कोशिशें की जा रही हैं। दिपके ने मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक देश में एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली स्थापित नहीं हो जाती।

  • 8:27 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    'ज्ञानेश कुमार इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं?', दिपके का सवाल

    दिपके ने कहा कि सरकार में बदलाव केवल चुनावी प्रक्रिया के ज़रिए ही आ सकता है। उन्होंने कहा, "सरकार में बदलाव केवल चुनावी प्रक्रिया के ज़रिए ही होगा... ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं कि वे अपने ही देश के युवाओं के खिलाफ जंग छेड़ रहे हैं?"

    उन्होंने सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि वह युवा प्रदर्शनकारियों को विदेशी ताकतों द्वारा समर्थित बता रही है। दीपके ने आगे कहा, "जब युवा सड़कों पर उतरते हैं, तो उन्हें पाकिस्तान-समर्थित, अमेरिका-समर्थित या सोरोस-फंडेड बता देते हैं..."

  • 8:13 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    इस देश के बच्चों की कोई परवाह नहीं कर रहा-बोले दिपके

    अभिजीत दिपके ने कोच्चि में 'जंतर-मंतर' विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा प्रदर्शनकारियों के साथ हुए बर्ताव का जिक्र करते हुए कहा, "अरे, अगर आपके अपने बच्चे होते तो आपको पता चलता। आपकी तो अपनी कोई फैमिली ही नहीं है। आपको इस देश के बच्चों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है..."

  • 7:56 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आखिर ट्रंप के सामने घुटने किसने टेके थे-दिपके ने पूछा सवाल

    CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने उन आरोपों का जवाब दिया है, जिनमें कहा गया था कि भारत को अस्थिर करने के लिए बाहरी ताकतें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को नियंत्रित कर रही हैं। 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के खिलाफ कोच्चि में आयोजित पार्टी के 'जंतर-मंतर' विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए, दिपके ने रूस से तेल खरीदने और अमेरिका के साथ व्यापार शुल्क (टैरिफ) को लेकर भारत की कथित प्रतिबद्धताओं पर सवाल पूछा। उन्होंने कहा, "वे कहते हैं कि भारत को अस्थिर करने के लिए बाहरी ताकतें CJP को नियंत्रित कर रही हैं। मैं पूछना चाहता हूं: आखिर ट्रंप के सामने घुटने किसने टेके थे?"

  • 6:58 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कुछ लोगों को लगा कि सब खत्म हो गया है-बोले रंका

    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोच्चि में CJP के विरोध प्रदर्शन पर आशुतोष रंका की प्रतिक्रिया: 'जब कुछ लोगों को लगा कि सब खत्म हो गया है...'

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    श के हर हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जाएंगे-बोले दिपके

    कोच्चि में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि वे देश के हर हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जाएंगे, भले ही उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाए।

  • 6:29 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    प्रदर्शन के दौरान ‘वी लव यू, सर’ के नारे लगे

    कोच्चि में SIR-विरोधी प्रदर्शन के दौरान ‘वी लव यू, सर’ के नारे सुनाई दिए

  • 5:40 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    क्या कहा अभिजीत दिपके ने

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके शनिवार को कोच्चि हवाई अड्डे पहुंचे। वे मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के खिलाफ 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए थे। दिपके ने बताया कि वे स्थानीय आयोजकों और अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज के निमंत्रण पर कोच्चि आए हैं।

  • 5:39 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू

    कोच्चि में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का SIR-विरोधी प्रदर्शन शुरू हुआ; पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन की एक तस्वीर साझा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।