WTC के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, मयंक अग्रवाल के नाम दो दोहरे शतक
WTC के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, मयंक अग्रवाल के नाम दो दोहरे शतक
WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत एक बार फिर से भारतीय टीम मैदान में उतरने के लिए तैयार है। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है। इस बीच इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों का सबसे बड़ा स्कोर क्या है, ये जानना चाहिए।
Published : Aug 13, 2026 06:40 pm IST, Updated : Aug 13, 2026 06:40 pm IST
1/6Image Source : afp
WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत एक बार फिर से भारतीय टीम मैदान में उतरने के लिए तैयार है। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है। इस बीच इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों का सबसे बड़ा स्कोर क्या है, ये जानना चाहिए। यहां पर शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं, लेकिन मयंक अग्रवाल के नाम दो दोहरे शतक हैं।
2/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल हैं। उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 269 रनों की पारी खेली थी। वे अपने पहले तिहरे शतक के काफी करीब थे, लेकिन इससे चूक गए थे। इस पूरी सीरीज में गिल ने खूब रन बनाए थे।
3/6Image Source : getty
विराट कोहली ने साल 2019 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254 रन की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी। ये मैच 10 अक्टूबर को खेला गया था। ये तब की बात है, जब आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को शुरू ही किया था।
4/6Image Source : afp
मयंक अग्रवाल का नाम यहां तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 243 रनों की पारी खेली थी। ये मैच इंदौर में खेला गया था। उस वक्त मयंक अग्रवाल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे थे।
5/6Image Source : getty
उसी साल यानी 2019 में ही मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक लगाया था। विशाखापट्टनम में मयंक ने 215 रनों की पारी खेलने में सफलता हासिल की थी। उनके नाम कुल मिलाकर दो दोहरे शतक हैं। हालांकि इसके कुछ ही वक्त बाद वे टीम से बाहर हो गए।
6/6Image Source : getty
यशवी जायसवाल ने भी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने साल 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 214 रनों की पारी खेली थी। ये मैच 15 फरवरी को खेला गया था।