1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पुलिस चौकी छोड़ BJP नेता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सब-इंस्पेक्टर, गाया- "तेरे जैसा यार कहां"; VIDEO वायरल, मचा बवाल

पुलिस चौकी छोड़ BJP नेता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सब-इंस्पेक्टर, गाया- "तेरे जैसा यार कहां"; VIDEO वायरल, मचा बवाल

 Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 13, 2026 08:14 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 08:22 pm IST

मंदसौर में एक पुलिस चौकी प्रभारी का 'तेरे जैसा यार कहां' गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि प्रभारी ने चौकी की जिम्मेदारी छोड़ बीजेपी नेता की जन्मदिन पार्टी में पहुंच गए।

कचनारा पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भीमसिंह राठौर- India TV Hindi
कचनारा पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भीमसिंह राठौर Image Source : REPORTER INPUT

पुलिस की वर्दी और पद की गरिमा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के संजीत क्षेत्र में बीजेपी नेता शरद जैन की जन्मदिन पार्टी में कचनारा पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भीमसिंह राठौर के शामिल होने और पार्टी में गीत गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

चौकी छोड़ पार्टी में पहुंचने की बात आई सामने

जानकारी के अनुसार, बुधवार को ग्राम आक्या बीका में बीजेपी नेता शरद जैन की जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में कचनारा पुलिस चौकी पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर भीमसिंह राठौर भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे अपनी चौकी से निकलकर निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी के दौरान राठौर ने बीजेपी नेता को अपना यार बताते हुए उनके साथ दोस्ती को लेकर गीत भी गाया। उन्होंने 'तेरे जैसा यार कहां' गीत गाया, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आया विभाग

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। मामले में चौकी प्रभारी राठौर को शोकॉज नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो की वास्तविकता और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एसडीओपी को जिम्मेदारी सौंपी है।

नेताओं की सिफारिश से पोस्टिंग की चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि सब इंस्पेक्टर भीमसिंह राठौर की अलग-अलग चौकियों पर पोस्टिंग में राजनीतिक सिफारिश की भूमिका रही है। बूढ़ा चौकी, पिपलियामंडी चौकी और वर्तमान में कचनारा चौकी का प्रभार मिलने को लेकर भी ऐसी चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इन दावों की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन चर्चाओं को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई तथ्यात्मक पुष्टि सामने नहीं आई है।

एसपी बोले- वीडियो का कराया जा रहा एनालिसिस

मामले में मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा वीडियो और सोशल मीडिया पर उससे जुड़े तथ्यों का एनालिसिस कराया जा रहा है। मामले की जांच एसडीओपी को सौंपी गई है। जांच के बाद यदि विभागीय कार्रवाई बनती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट- अशोक परमार)

ये भी पढ़ें-

"मेरी बात नहीं सुनी गई, इसलिए BJP में गया", AAP छोड़ने की वजह पर हरभजन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जानें और क्या कहा

"मुंबई में काम करना है, तो मराठी आना जरूरी", परिवहन मंत्री का साफ-साफ बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।