Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए जाओ", SC से इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा की इमोशनल विदाई का VIDEO वायरल

"सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए जाओ", SC से इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा की इमोशनल विदाई का VIDEO वायरल

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Mar 16, 2026 12:54 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 01:07 pm IST

हरीश राणा नाम के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह 13 सालों से बिस्तर पर हैं और उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी गई है। ऐसे में एक महिला उनके सिर पर हाथ फेरकर कहती है कि "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए तुम जाओ।"

Harish Rana Video- India TV Hindi
Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB हरीश राणा को विदाई देने का VIDEO वायरल

32 साल के एक युवक हरीश राणा जो बीते 13 सालों से स्थायी कोमा में थे, उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी गई है, जिसके बाद उन्हें शनिवार को गाजियाबाद से दिल्ली के एम्स ट्रांसफर कर दिया गया। अब डॉक्टरों की देखरेख में उनके जीवन रक्षक उपकरण धीरे-धीरे हटाए जाएंगे, जिससे वह लंबे समय से सहन कर रहे कष्टों से मुक्त हो सकेंगे और देह त्याग सकेंगे।

ऐसे में हरीश राणा के अंतिम क्षणों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उनके सिर पर हाथ रखकर कहती हैं कि "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए तुम जाओ।" जो महिला ऐसा कह रही हैं, वह ब्रह्मा कुमारी की सदस्य हैं। 

ब्रह्मा कुमारी दीदी, हरीश राणा के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनसे धीरे-धीरे बात करती हैं। वह कहती हैं कि सभी को माफ कर दो और सभी से माफी मांग लो। अब जाने का समय आ गया है। ठीक है। वह हरीश के सिर पर हाथ फेरकर ऐसा कहती हैं। 

इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं। अभी हरीश की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है। कॉलेज टाइम से ही वह हादसे का शिकार होने की वजह से बिस्तर पर रहे और अब उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति मिली है।

कौन हैं हरीश राणा?

हरीश राणा पिछले 13 सालों से बिस्तर पर हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं बची है। सुप्रीम कोर्ट ने एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उनकी इच्छामृत्यु की याचिका पर फैसला सुनाया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 साल पहले हरीण राणा जब चंडीगढ़ में पढ़ाई किया करते थे तो उनके साथ एक हादसा हो गया था। वह हॉस्टल की इमारत से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वह कोमा में चले गए। 13  सालों से वह पीड़ा से गुजर रहे हैं और उनका परिवार उनकी सेवा में लगा हुआ है। 

जब डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि हरीश ठीक नहीं हो सकते, तब उनके परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में इच्छा मृत्यु की मांग की। जिस पर फैसला आने के बाद अब उनके जीवन रक्षक उपकरण धीरे-धीरे हटाए जाएंगे। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement