1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला ने कार में घुसकर 6 सेकेंड में जड़े 9 थप्पड़, कई दिन से फरार था ठगी का आरोपी; मिलते ही टूट पड़े लोग

महिला ने कार में घुसकर 6 सेकेंड में जड़े 9 थप्पड़, कई दिन से फरार था ठगी का आरोपी; मिलते ही टूट पड़े लोग

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 16, 2026 11:16 am IST,  Updated : Mar 16, 2026 11:16 am IST

कानपुर में एक ठग पर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इस दौरान एक महिला ने कार में घुसकर ठग को कई थप्पड़ जड़ दिए, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

कार में घुसकर महिला ने कर दी थप्पड़ों की बौछार।- India TV Hindi
कार में घुसकर महिला ने कर दी थप्पड़ों की बौछार। Image Source : REPORTER INPUT

कानपुर: शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में ठगी के एक बड़े मामले ने तहलका मचा दिया है। यहां एक महिला ने गुस्से में आकर ठग को कार के अंदर घुसकर जमकर पीटा। महिला ने आरोपी को एक के बाद एक 9 थप्पड़ जड़े। इस दौरान महिला चिल्लाती रही कि "इसने मेरे पापा को मार दिया है, मैं इसे कभी नहीं छोड़ूंगी।" यह घटना शनिवार शाम को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी ने निवेश, लोन, प्लॉट, कार और शेयर मार्केट के नाम पर कम से कम 35 लोगों से 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।

गाड़ी रोककर पीड़ितों ने मांगे रुपये

जानकारी के अनुसार, चकेरी निवासी आरोपी कृष्ण प्रकाश सिंघानिया ने पीड़ितों को पैसे लौटाने का लालच देकर लाल बंगला क्षेत्र में बुलाया था। रास्ते में जब वह अपनी कार से गुजर रहा था, तो कुछ पीड़ितों ने उसे रोक लिया और अपने पैसे वापस मांगने लगे। आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद एक महिला का गुस्सा भड़क उठा। महिला ने तुरंत कार में घुसकर आरोपी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। 

महिला ने की थप्पड़ों की बौछार

वीडियो में महिला ने आरोपी से कहा कि उसने उसके पापा के खाते से 20 लाख रुपये निकलवाए हैं। आरोपी ने जवाब में दावा किया कि यह रकम नवनीत यादव की है। महिला ने पूछा, "आपको शर्म नहीं आई?" और फिर पिटाई जारी रखी। आसपास खड़े लोग महिला को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी और आरोपी को जमकर सबक सिखाया।

बहाने करके लिए थे रुपये

कृष्ण प्रकाश सिंघानिया पर आरोप है कि उसने पिछले एक साल से लोगों को विभिन्न बहानों से लुभाया। लोन दिलाने, जमीन-प्लॉट खरीदने, व्यापार में निवेश और शेयर मार्केट के नाम पर पैसे लिए, लेकिन कभी वापस नहीं किए। करीब 6 महीने से वह फरार चल रहा था। पैसे मांगने पर वह पीड़ितों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां देता था। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही रविवार दोपहर करीब 12 पीड़ित थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इनमें रवि प्रकाश, विपिन, शारदा, समरीन फातिमा, संगिता मिश्रा और शनि दीक्षित जैसे लोग शामिल हैं। कुल 35 से ज्यादा लोग ठगे गए हैं। (इनपुट- अनुराग श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर हमला, मंच पर रिवॉल्वर लेकर चढ़ गया शख्स; सुरक्षा में बड़ी चूक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।