1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकानदार ने दुकान पर लगवाया ऐसा पोस्टर कि वो हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

दुकानदार ने दुकान पर लगवाया ऐसा पोस्टर कि वो हो गया वायरल, देखकर लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2026 12:25 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 12:25 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है और उस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक दुकान वाले ने फालतू की भीड़ से बचने के लिए गजब का दिमाग लगाया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMTRUEINDIA1

आज के समय में लोग अपने काम से जैसे ही फ्री हो जाते हैं या फिर बोर हो रह होते हैं तो तुरंत ही सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे और वहां देखते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं। आपकी फीड पर भी हंसी-मजाक से लेकर लड़ाई तक और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो आते होंगे। आपकी फीड पर भी वायरल कंटेंट आते होंगे और उन्हें देखने के बाद आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो इतना वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर आपने नोटिस किया होगा कि दुकान पर लोग कपड़े देखने के लिए जाते हैं और पसंद नहीं आने पर वो नहीं लेते हैं। कई बार लोग ऐसे ही कपड़े देखने पहुंच जाते हैं और कहते हैं कि बाद में लेने आएंगे। शायद इन्हीं चीजों से परेशान होकर एक दुकानदार ने ऐसा पोस्ट लगाया जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दुकान पर पोस्टर लगा है और उसमें लिखा है, 'एंट्री फीस 500 रुपए।' अब उसने इसलिए लगाया ताकि कोई टाइम पास करने के लिए अंदर न आए और उसका टाइम बचे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @imTrueIndia1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 29 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शायद दुकानदार बार-बार सिर्फ देखने वाले लोगों से परेशान हो गया होगा इसलिए ऐसा अनोखा तरीका निकाल लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है दुकानदार ने 'देखने वालों' से बचने का अनोखा तरीका निकाल लिया, लेकिन असली ग्राहक भी डर कर न भाग जाएं। तीसरे यूजर ने लिखा- हाहाहाहा... यें आइडिया भी सही है समय बचाने का।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एग्जाम देने जा रही बेटी को मां ने कर दिया Roast, वायरल Video जरा आप भी देखिए

मैंने भी तेरी मां का दूध पिया है! बच्ची का एक Video हो रहा है खूब वायरल, नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।