1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी को दिया करारा जवाब, एशिया कप की ट्रॉफी लेने से किया इनकार

भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी को दिया करारा जवाब, एशिया कप की ट्रॉफी लेने से किया इनकार

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 14, 2026 12:22 am IST,  Updated : Sep 14, 2026 12:42 am IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एसीसी और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को महिला टी20 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद उनको आईना दिखाने के साथ उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया।

Moshin Naqvi And Indian Women Cricket team- India TV Hindi
मोहसिन नकवी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : AFP

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 72 रनों से मात देने के साथ खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं फाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी को पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया जिसमें प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई।

अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने से टीम इंडिया ने किया मना

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथी बार एशिया कप की ट्रॉफी को जब जीता तो उसके बाद मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके बाद सैकिया कुछ देर तक टीम इंडिया के खिलाड़ियों से बात करते हुए भी दिखाई दिए। वहीं जब काफी देर के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी की शुरुआत हुई तो भारतीय महिला टीम अपने ड्रेसिंग रूम से बाहर ही नहीं आई जिसमें उन्होंने जीती हुई टीम को मिलने वाले मेडल और ट्रॉफी को मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से साफ मना कर दिया।

मोहसिन नकवी को फिर से सभी के सामने होना पड़ा जलील

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज होने से पहले ही यह साफ था कि यदि भारतीय टीम खिताब जीतती है तो उस स्थिति में वह मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेगी। ऐसे में नकवी को एकबार फिर से सभी के सामने जलील होना पड़ा है। अब देखना होगा कि बीसीसीआई की तरफ से ट्रॉफी को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया था मना

महिला टीम की तरह जब साल 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने मेंस टी20 एशिया कप का खिताब जीता था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी टीम को फाइनल मुकाबले में मात दी थी तो उसके बाद उन्होंने भी मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी मैदान से ट्रॉफी को लेकर भाग गए थे। वहीं अब भारतीय महिला टीम ने पहले ही मैच जीतने के बाद साफ कर दिया था कि वह नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने वाली हैं जिसमें वह प्रजेंटेशन सेरेमनी के लिए बाहर ही नहीं आई।

यह भी पढ़ें

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, एशिया कप का खिताब जीतकर तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

ईशान किशन ने पूरी की खास फिफ्टी, बन गए सचिन-रोहित के स्पेशल क्लब का हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल