1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एग्जाम देने जा रही बेटी को मां ने कर दिया Roast, वायरल Video जरा आप भी देखिए

एग्जाम देने जा रही बेटी को मां ने कर दिया Roast, वायरल Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2026 12:12 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 12:12 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। कई सारे लोगों ने भी वीडियो देखने के बाद रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ALPHASPHERE_

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर इंटरने पर पहली बार दिखता है या फिर कॉमन होने के बाद भी सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसे बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बेटी एग्जाम देने के लिए जा रही है। अब बेटी से मां कुछ सवाल पूछती है और इसी दौरान अपने बेटी को रोस्ट कर देती है। मां अपनी बेटी से पूछती है कि उसने पेन, कार्डबोर्ड और पानी की बोतल रखी ली है क्या और इसके जवाब में बेटी हां कहती है। मां पूछती है कि उसने सब कुछ रख लिया है तो बेटी हां बोलती है। अंत में मां बोलती है कि बस अब इज्जत रख लेना। फिर क्या था, बेटी अजीब सा मुंह बनाकर देखती है और वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर alphasphere_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- रोस्टिंग अल्ट्रा प्रो मैक्स। दूसरे यूजर ने लिखा- सही बोले आप, मैंने भी अपनी बेटी को यही बोलकर भेजा है, आज एग्जाम है उसका मैथ का। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने का रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मां के साथ प्रैंक करने पर यही होता है, वायरल Video देख आपको भी आएगा मजा

सास और बहू ने शुरू किया व्लॉग मगर तुरंत ही हो गई बहस, Video देख आप भी बोलेंगे- 'Cute'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।