1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैंने भी तेरी मां का दूध पिया है! बच्ची का एक Video हो रहा है खूब वायरल, नहीं रुकेगी हंसी

मैंने भी तेरी मां का दूध पिया है! बच्ची का एक Video हो रहा है खूब वायरल, नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 16, 2026 10:51 am IST,  Updated : Mar 16, 2026 10:51 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वो वीडियो ऐसा है कि उसे आप जितनी बार देखेंगे, आपको उतनी बार हंसी आएगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MDSADDA46606411

आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन गया है। जिस तरह लोग खाना खाए बिना और पानी पीए बिना नहीं रह सकते हैं, ठीक उसी तरह आज के समय में लोग सोशल मीडिया का यूज किए बिना भी नहीं रह सकते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते  ही होंगे और वहां तरह-तरह के खूब सारे वीडियो भी देखते होंगे। कई सारे वीडियो ऐसे भी नजर आते होंगे जिन्हें आप एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार देखते होंगे क्योंकि आपका मन नहीं भरता होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्ची भैंस के बच्चे को खींच रही है। वो शायद उसे घास चराने के लिए लाई होगी। इसी दौरान वो उसे खींच रही है मगर भैंस का बच्चा हिल नहीं रहा है। इसी दौरान बच्ची कुछ ऐसा कह देती है जो गजब का था। बच्ची कहती है, 'बच्चे जितना जोर लगाना है लगा ले, मैंने भी तेरी मां का दूध पिया है।' यही वो लाइन है जिसके कारण वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आगे दिखता है कि वो बच्ची भैंस के बच्चे को खींचने में लगी रहती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MdSadda46606411 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को दूसरे कई लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- सत्य कहा है इसने तो। दूसरे यूजर ने लिखा- बराबरी की टक्कर है। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चे की बात सुनकर सब हैरान रह गए और हंसी छूट गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मां के साथ प्रैंक करने पर यही होता है, वायरल Video देख आपको भी आएगा मजा

सास और बहू ने शुरू किया व्लॉग मगर तुरंत ही हो गई बहस, Video देख आप भी बोलेंगे- 'Cute'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।