1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस तूफान को कोई नहीं रोक सकता है, बच्ची का Video देख आप भी यही कहने वाले हैं

इस तूफान को कोई नहीं रोक सकता है, बच्ची का Video देख आप भी यही कहने वाले हैं

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 12, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 04:01 pm IST

एक छोटी सी बच्ची का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उसे लाइक भी करेंगे और रिपीट पर देखेंगे भी। आए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/HARVINDERSINGH6263

सोशल मीडिया की गलियों में एक बार आने के बाद इंसान उसे छोड़कर जल्दी जा नहीं पाता है और इसके पीछे का कारण वहां मौजूद कंटेंट है। सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से हर दिन कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल वीडियो आते होंगे जिसमें जुगाड़, बच्चों के डांस और शरारत, लोगों के स्टंट, अतरंगी हरकत आदि चीजें देखने को मिलती होंगी। अभी भी एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर के दरवाजा बंद है। अब उस घर की जो सीढ़ी है, वहां बीच में बाइक को उतारने और चढ़ाने के लिए एक स्लोप बना हुआ है और उसी ढलान के कारण दरवाजे में और उसमें थोड़ा गैप है। अब घर का दरवाजा बंद है मगर उस घर के तूफान यानी उस घर की बच्ची को वो बंद दरवाजे भी नहीं रोक पाए। वीडियो में दिखता है कि वो बच्ची जमीन पर लेटकर उस स्लोप के जरिए घर से बाहर निकल जाती है और खेलने के लिए आगे बढ़ जाती है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर harvindersingh6263 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- शेरू जेल से फरार। दूसरे यूजर ने लिखा- दरवाजा, वो क्या होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- रिस्की काम है ये तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिल्लू तुम्हारी जेल से फरार।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसका तो अलग ही चल रहा है! पुलिस की वर्दी में नजर आए लड़के का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

20 लीटर वाले कंटेनर में पानी की जगह पेट्रोल भरवाते दिखा शख्स, Video हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।