Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: चलती ट्रेन के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया युवक, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, खो दिया एक पैर

Viral Video: चलती ट्रेन के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया युवक, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, खो दिया एक पैर

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Mar 11, 2026 05:02 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 05:02 pm IST

ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक की करतूत उसके जीवन पर भारी पड़ सकती थी। युवक हाथ जोड़कर सामने से आ रही ट्रेन के आगे खड़ा हो गया, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

अचानक रेलवे ट्रैक पर...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अचानक रेलवे ट्रैक पर आकर चलती ट्रेन के सामने खड़ा हो गया युवक।

ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक चलती ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल युवक की पहचान ललित देबता के रूप में हुई है, जो बरगढ़ जिले के ही रेमता गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

अचानक रेलवे ट्रैक पर उतरा युवक

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार को उस समय हुई जब एक ट्रेन के आने के कारण रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। उसी दौरान ललित दो अन्य युवकों के साथ फाटक के पास खड़ा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन पास आई और लगातार हॉर्न बजा रही थी, तभी ललित अचानक रेलवे ट्रैक पर उतर गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह हाथ जोड़कर सीधे ट्रेन के सामने खड़ा हो गया, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

युवक की हालत नाजुक

कुछ ही पलों में ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि वह बाल-बाल मौत से बच गया, लेकिन टक्कर इतनी भयानक थी कि उसका एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे संभालते हुए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण बाद में उसे बुर्ला स्थित विमसार अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

सामने आया वीडियो-

इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह घटना रेलवे ट्रैक के पास सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अहमियत को साफ उजागर करती है।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

चलती ट्रेन पर फेंकी कांच की बोतल, खिड़की के पास बैठी युवती घायल, नाक-मुंह से बहने लगी खून की धार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement