Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. चलती ट्रेन पर फेंकी कांच की बोतल, खिड़की के पास बैठी युवती घायल, नाक-मुंह से बहने लगी खून की धार

चलती ट्रेन पर फेंकी कांच की बोतल, खिड़की के पास बैठी युवती घायल, नाक-मुंह से बहने लगी खून की धार

राजस्थान के उदयपुर में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में बोतल लगने से खिड़की के पास बैठी युवती घायल हो गई। उसके नाक, मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Feb 05, 2026 05:00 pm IST, Updated : Feb 05, 2026 05:00 pm IST
प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO) प्रतीकात्मक तस्वीर

उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार दहशत फैल गई जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक युवती पर कांच की बोतल से हमला किया। हमले में युवती के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, टूटी बोतल का टुकड़ा युवती के चेहरे पर लगा। युवती के नाक, मुंह और सिर से खून बहने लगा और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और युवती की हालत देखकर यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई।  

ट्रेन रोककर अस्पताल भेजा

यह घटना ट्रेन के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही समय बाद देबारी इलाके में मेघवालों की घाटी गांव के पास हुई। युवती अपनी बहन के साथ यात्रा कर रही थी। राणा प्रताप नगर स्टेशन से 11:34 बजे ट्रेन रवाना हुई और 11:47 बजे ये घटना हुई। अचानक युवती के चीखने की आवाज सुनकर यात्री उसकी ओर दौड़े। युवती के चेहरे से खून बह रहा था और वह दर्द से कराह रही थी। चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हमलावर की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावर की पहचान करने व हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला की सीट के पास कांच के टुकड़े मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

मुंगेर: इंटर की परीक्षा देने आया अंकेश 3 दिन से लापता, कमरे में मिला मोबाइल और बैग

VIDEO: गुब्बारे लिए लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक धमाके के बाद लगी आग, अंदर मौजूद थे 3 लोग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement