1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये फोटोग्राफर लोग क्या-क्या ट्रेंड लेकर आ रहे हैं, अब आप इसी वायरल Video को देखिए

ये फोटोग्राफर लोग क्या-क्या ट्रेंड लेकर आ रहे हैं, अब आप इसी वायरल Video को देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 12, 2026 10:59 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 10:59 am IST

एक नया वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आपको कुछ नया और अलग देखने को मिलेगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MLA_JNM5050

इस दुनिया में जब भी लोग कुछ अलग या फिर यूनिक देखते हैं तो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। वहां बैठी जनता को भी अगर वो वीडियो यूनिक लगता है तो फिर वीडियो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे तमाम वीडियो आपने भी देखे होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो आपने अपनी आंखों से तो नहीं ही देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

आज के समय में लोग अपनी शादी के दौरान अच्छे से अच्छे फोटग्राफर को हायर करते हैं ताकि तस्वीरें बहुत अच्छी आए और फोटोग्राफर भी एक से बढ़कर एक पोज में तस्वीरें खींचते हैं लेकिन अभी जो वीडियो वयारल हो रहा है, उसमें सबसे हटके कुछ दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि दुल्हन को सफेद रंग की बाइक पर बैठाया गया है और वो उस बाइक को धीमी रफ्तार में चलाते हुए एंट्री मार रही है। अब तक आपने कभी भी किसी को इस तरह बाइक पर एंट्री मारते हुए नहीं देखा होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि दुल्हन बाइक पर आ रही है और फोटोग्राफर उसकी फोटो क्लिक कर रहे हैं। इसके साथ वीडियो भी बनाया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MLA_jnm5050 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'फोटोग्राफर भी नया-नया ट्रेंड लेकर आते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब दुल्हन बाइक पर आएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- फोटोग्राफर भी अब क्रिएटिविटी में लेवल अप कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये फोटो लेने का तरीका तो बहुत अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे मैंने तो पहली बार देखा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लंबे बाल होने का असली फायदा तो इस लड़की ने उठाया है, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

'पानी के भीतर गलत तरीके से छुआ...', महिला ने स्कूबा इंस्ट्रक्टर पर लगाया आरोप, जारी किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।