1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे प्रभु और क्या-क्या देखना पड़ेगा; वायरल Video देख आपके मुंह से निकलेंगे यही शब्द

हे प्रभु और क्या-क्या देखना पड़ेगा; वायरल Video देख आपके मुंह से निकलेंगे यही शब्द

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 03:58 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे कि यही देखना बाकी रह गया था क्या। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ASLAMHOSSAIN2033

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन सभी में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप तो सब जानते ही होंगे कि वहां कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और कैसे वीडियो वायरल होते हैं। आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे और उन्हें देखने के बाद आपका कुछ न कुछ रिएक्शन जरूर रहता होगा। आपको बता दें कि अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपका दिमाग खराब कर देगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने अब तक न जानें कितने तरह के पकौड़े खाए होंगे। आपने प्याज के पकौड़े खाए होंगे, आलू के भी खाए होंगे, आलू-प्याज मिक्स भी खाए होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं खाया और न ही देखा होगा जो वीडियो में दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा सिगरेट को बेसन में डाल रहा है और उसका पकौड़ा तल रहा है। यही बाकी रह गया था जो लोगों ने नहीं देखा था और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aslamhossain2033 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 70 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इसको खाएगा या पीएगा भाई अब। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई इसे काना है या पीना है। तीसरे यूजर ने लिखा- नशेड़ी प्रो मैक्स। चौथे यूजर ने लिखा- अरे भाई 25 रुपए है यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- सिगरेट बर्बाद न कर।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लंबे बाल होने का असली फायदा तो इस लड़की ने उठाया है, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

'पानी के भीतर गलत तरीके से छुआ...', महिला ने स्कूबा इंस्ट्रक्टर पर लगाया आरोप, जारी किया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।