सोशल मीडिया गजब का प्लेटफॉर्म है और यहां हर दिन कुछ न कुछ छाया हुआ ही रहता है। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन सभी वीडियो में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही कंटेंट होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार नजर आता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वीडियो आते होंगे और वायरल वीडियो भी आप देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
आंटी जी ने वीडियो में क्या कह दिया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि आंटी जी अपने पति से आगे चल रही हैं और अंकल जी को वीडियो में दिखाते हुए बोलती हैं, 'मेरा पति बहुत खचड़ा है।' इसके तुरंत बाद अंकल उन्हें हटने के लिए बोलते हैं तो आंटी जी उन्हें 'अरे चुप रहिए' बोलती हैं और साथ यह भी कहती हैं कि आज 'Happy Women's day' है, प्यार से बोलिए खुश रहिए और हमेशा मुस्कुराते रहिए। इसके बाद आंटी अभी कुछ बोल ही रही थी कि अंकल भड़कते हुए बोलते हैं कि गुस्सा मत दिलाया करो। आंटी भी इसके बाद कुछ नहीं बोलती हैं और कैमरे में मुस्कुराते हुए नजर आती हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'मेरा पति खचड़ा है, सब आदमी अपना मेहरारू से परेशान रहता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे रे रे, ई त एकदम बेकार बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- चचा के घर में बहुत इज्जत है। तीसरे यूजर ने लिखा- जय महिला।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक और नमूने ने की बेवकूफी भरी हरकत, रील के चक्कर में ट्रेन के नीचे लेटकर बनाया Video
गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद? कोई भी नहीं जानता होगा जवाब