प्रतापगढ़: जिले के पट्टी तहसील इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दिशिनी गांव की वनवासी बस्ती में सोमवार सुबह करीब 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय अजगर रिहायशी बस्ती में घुस आया। बताया जा रहा है कि भूखे अजगर ने नीलगाय के बच्चे को ही जिंदा निगल लिया था। हालांकि नीलगाय के बच्चे को निगलने के बाद अजगर का पेट फूल गया और वह काफी देर तक झाड़ियों में पड़ा रहा। वहीं बाद में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो स्थानीय लोगों ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नीलगाय का बच्चा निगल गया अजगर
दरअसल, प्रतापगढञ के दिशिनी गांव के वनवासी बस्ती में एक विशालकाय अजगर घुस गया। इस अजगर ने गांव में एक नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल लिया। इस घटना के बाद अजगर को देखकर बस्ती में खौफ फैल गया, बच्चे और महिलाएं घरों में दुबक गए। वहीं काफी देर तक गांव में कौतूहल का माहौल बना रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दूरी बनाकर रखा और तुरंत सर्पमित्र सिराज शेख और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे सर्पमित्र सिराज शेख ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के मुताबिक करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया गया। रेस्क्यू के दौरान खौफनाक मंजर देखने को मिला, जब अजगर ने अपने पेट में मौजूद नीलगाय के बच्चे को उगल दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस पूरी घटना का LIVE वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया, जो आस-पास मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर ने नीलगाय के बच्चे को पूरा ही निगल लिया था, हालांकि बाद में उसने उसे उगल भी दिया। बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ने की तैयारी शुरू की। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि बस्ती के आस-पास झाड़ियां न रहने दें और सांप या अजगर दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें। (इनपुट- ब्रजेश मिश्रा)
यह भी पढ़ें-
सीतापुर में युवती ने बाइक पर की स्टंटबाजी; 16 हजार का कटा चालान; VIDEO वायरल