1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोनों हाथ छोड़कर सीट पर लेटा युवक, पैर भी ऊपर किए, पीछे बैठे दोस्त बनाते रहे VIDEO; झांसी में बाइक पर खतरनाक स्टंट

दोनों हाथ छोड़कर सीट पर लेटा युवक, पैर भी ऊपर किए, पीछे बैठे दोस्त बनाते रहे VIDEO; झांसी में बाइक पर खतरनाक स्टंट

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 12, 2026 06:00 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 06:00 pm IST

झांसी में एक युवक हाथ छोड़कर बाइक की सीट पर लेटते हुए और पैर ऊपर करके स्टंट करता दिखा। दूसरी बाइक पर बैठे उसके दोस्तों ने वीडियो बना ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बाइक पर जानलेवा स्टंट।- India TV Hindi
बाइक पर जानलेवा स्टंट। Image Source : REPORTER INPUT

झांसी: सोशल मीडिया पर वायरल होने और खुद को फेमस करने की होड़ में लोग कुछ भी कर जाते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जिससे उनकी वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। हालांकि वायरल होने के चक्कर में लोग अपनी जान पर भी खेल जाते हैं। झांसी शहर के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां ओवरब्रिज पर बाइक सवार एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाथ छोड़कर पैर ऊपर कर चला रहा था बाइक

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक पहले बाइक चलाते समय दोनों हाथ छोड़ देता है। इसके बाद वह अपने पैर भी ऊपर उठाकर बाइक की सीट पर लेट जाता है। इस दौरान बाइक सड़क पर दौड़ती रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। वीडियो में युवक के पीछे एक्टिवा पर चल रहे उसके दोस्त इस पूरे स्टंट को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे युवक को ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं। इसके बावजूद बाइक सवार का इस तरह स्टंट करना सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

चर्चा में जोखिम भरा स्टंट

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सार्वजनिक सड़क पर चलते वाहन से हाथ छोड़ना और सीट पर लेटकर बाइक चलाना बेहद जोखिम भरा है। अचानक संतुलन बिगड़ने, सामने वाहन आने या ब्रेक लगाने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ऐसे स्टंट से बाइक सवार के साथ-साथ आसपास चल रहे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। अब इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद बाइक सवार की पहचान और यातायात नियमों के उल्लंघन पर संभावित कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

हादसे की वजह बन सकती है लापरवाही

फिलहाल युवक के खिलाफ किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। सड़क पर स्टंट करना बहादुरी नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालना है। रील और लाइक्स के लिए ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है। (इनपुट- आकाश राठौड़)

यह भी पढ़ें-

भौकाल के लिए कट्टा से काटा केक, वीडियो वायरल होने पर दो नाबालिग धराए; एक फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।