1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का दिमाग काम नहीं कर रहा है शायद, Video देख आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे

भाई का दिमाग काम नहीं कर रहा है शायद, Video देख आप भी कुछ ऐसा ही कहेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 09, 2026 12:59 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 12:59 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। लोगों ने भी वीडियो देखने के बाद मजे लिए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@UNHINGEDFEED

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को कभी बोर फील नहीं होने देता है क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच सकते हैं या फिर इंटरनेट पर पहली बार नजर आता है या फिर सबसे हटके होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे और कई सारे वीडियो पर आपने रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का किसी ज्वेलरी शॉप में खड़ा है। वो फोन पर बात कर रहा है या फिर किसी को कॉल कर रहा है और दूसरे हाथ से वो एक बोतल का ढक्कन खोल रहा है। वो बोतल का ढक्कन खोलने के बाद पानी पीने के लिए बोतल को उठाता है मगर शायद उसका दिमाग काम नहीं कर रहा था क्योंकि वो बोतल को मुंह के पास ले जाने की जगह कान के पास ले जाता है और जब कान में पानी पड़ता तो उसे अपनी गलती का एहसास होता है। इसी कारण वीडियो वायरल होता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @unhingedfeed नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई कन्फ्यूज है थोड़ा सा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई भूल गया कि पानी कैसे पीते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- दिमाग काम नहीं कर रहा। एक अन्य यूजर ने लिखा- कभी कभी ऐसा हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मुझे हर किसी ने मारा! न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर बना ऐसा गजब का Meme कि नहीं रुकेगी हंसी

मैच के बाद ऐसा क्या बोल गए मोहम्मद सिराज, Video जमकर वायरल हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।