Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैच के बाद ऐसा क्या बोल गए मोहम्मद सिराज, Video जमकर वायरल हो रहा है वायरल

मैच के बाद ऐसा क्या बोल गए मोहम्मद सिराज, Video जमकर वायरल हो रहा है वायरल

Written By: Adarsh Pandey Published : Mar 09, 2026 12:01 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 12:01 pm IST

एक छोटा सा क्लिप अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग यह कह रहे हैं कि इतना सच कौन बोलता है यार के समय में। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

Mohammed Siraj- India TV Hindi
Image Source : X/@STARSPORTSINDIA मोहम्मद सिराज का वीडियो हो रहा है वायरल

कल यानी 8 मार्च 2026 की रात को इंडियन क्रिकेट टीम ने वो काम कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया। कल रात को इंडियन टीम ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल जीत कर ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो अब तक किसी ने नहीं बनाया है। इंडियन टीम ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीता हो। इंडियन टीम पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने अपने घर पर T20 वर्ल्ड कप जीता है और इसके साथ ही लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी इंडियन टीम बन गई है। खैर यह सब तो शायद आपको भी पता होगा मगर आपको जो नहीं पता होगा, वो ये कि मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

मोहम्मद सिराज ने ऐसा क्या बोला?

कल रात फाइनल जीतने के बाद और T20 वर्ल्ड कप अपने नाम करने के बाद अलग-अलग खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए यह पूछा गया कि उन्हें अब कैसा लग रहा है। इसी दौरान मोहम्मद सिराज से पूछा गया कि इस जीत में उनका और कुलदीप यादव का क्यों योगदान रहा क्योंकि वो प्लेइंग 11 से बाहर थे तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हां बहुत ही बड़ा रोल है हम लोगों का क्योंकि बाहर बैठकर पानी पिलानी लगातार।' यहीं पर वीडियो कट हो जाता है और इतना ही क्लिप खूब वायरल हो रहा है। मजाकिया अंदाज में दिया गया, उनका यह जवाब खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा वो इंटरव्यू का बस एक छोटा सा क्लिप है जो खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू का पूरा वीडियो  स्टार स्पोर्ट्स ने अपने अकाउंट @StarSportsIndia पर पोस्ट किया है। उस वीडियो में पता चलता है कि इस सवाल पर मोहम्मद सिराज ने क्या-क्या बोला था। उन्होंने कहा, 'हां बहुत ही बड़ा रोल है हम लोगों का क्योंकि बाहर बैठकर पानी पिलानी लगातार, नेट्स में बॉलिंग कराई और टीम में सकारात्मक माहौल बनाया।' उन्होंने आगे बताया कि हर खिलाड़ी खेलना चाहता है मगर टीम के कॉम्बिनेशन की वजह से बाहर बैठे क्योंकि टीम जरूरी है।

यहां देखें वह पूरा वीडियो

आपको बता दें कि जो छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद लोग भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का काम है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना सच कौन बोलता है यार आज के समय में। तीसरे यूजर ने लिखा- सोच समझकर कमेंट करना भाई लोग, DSP साहब जेल में ले जा कर डंडा बजाएंगे। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी और सगाई पर भी भारी पड़ा मैच, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए

ईशान को बॉलिंग दो! फाइनल मैच में क्राउड ने जमकर लगाए नारे, आप भी देखें वायरल Video

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement