1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी और सगाई पर भी भारी पड़ा मैच, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए

शादी और सगाई पर भी भारी पड़ा मैच, वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 09, 2026 11:27 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 11:27 am IST

कल T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हुआ और आज सोशल मीडिया पर मैच से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं लेकिन हम आपके लिए दो ऐसे वीडियो लेकर आए हैं, जो आपने अब तक नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/CINEMATIC_BY_JAY & HRSHI_REELS

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। सोशल मीडिया के होने की वजह से कुछ ऐसे पल जो लोगों ने लाइव नहीं देखा होता है, वो देखने को मिल जाता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा, हम मैच की ही बात कर रहे हैं। कल T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच था और रविवार भी था तो लगभग सभी लोगों ने मैच देखा ही होगा मगर जिन लोगों ने लाइव मैच नहीं देखा होगा, उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे क्लिप देख लिए होंगे कि मैच के बारे में सब कुछ पता चल गया होगा। इसके अलावा कुछ अनोखे वीडियो भी वायरल होते हैं जो हम आपके लिए लेकर आए हैं। आइए आपको बताते हैं।

शादी और सगाई पर भारी पड़ा मैच

इंडिया में क्रिकेट को कितना पसंद किया जाता है, यह तो किसी से नहीं छुपा है और बात जब T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की हो तो लोग इसे कैसे छोड़ दें। अब सोशल मीडिया पर दो ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जो आपको बताएंगे कि लोग क्रिकेट कितना पसंद करते हैं। एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, वो सगाई का बताया जा रहा है। वहां पर बड़ा स्क्रीन लगा हुआ है और लोग सब कुछ छोड़कर मैच देख रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा स्टेज पर इंतजार कर रहा है मगर लोग मैच देखने में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सगाई और शादी पर मैच भारी पड़ गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

यहां देखें दूसरा वीडियो

आपने अभी जो दो वीडियो देखे, वो दोनों इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दूल्हा दुल्हन गए तेल लेने। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी यहीं पर मैच देख रहा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- इस दिन शादी रखी ही क्यों। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये इंडिया है, यहां पर कुछ भी हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ईशान को बॉलिंग दो! फाइनल मैच में क्राउड ने जमकर लगाए नारे, आप भी देखें वायरल Video

गर्ल्स हॉस्टल में ये क्या हो रहा है? वायरल VIDEO देख आप भी पकड़ लेंगे माथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।