मिस्र में अकेले घूमने गई एक महिला यात्री ने एक डराने वाली घटना का खुलासा किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि मिस्र में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर ने उसे गलत तरीके से छुआ। मेडीनी नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडिओ शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उसके साथ ये घटना हर्गहाडा क्षेत्र में डाइव लगाने के दौरान हुई। महिला ने जो वीडियो जारी किया है उसमें इंस्ट्रक्टर को पानी के अंदर बार-बार महिला के शरीर को छूते हुए देखा जा सकता है।
महिला ने क्या बताया?
पीड़ित महिला मेडीने ने आरोप लगाया है कि डाइविंग इंस्ट्रक्टर के उसे छूना बेहद गलत था और इसका सुरक्षा या स्कूबा ट्रेनिंग प्रक्रियाओं से कोई संबंध नहीं था। महिला ने बताया कि उसे गोता लगाने के दौरान खुद से इंस्ट्रक्टर का हाथ हटाना पड़ा। मेडिएन ने इंस्ट्रक्टर की पहचान हैथम एम. अब्द अल हामिद के रूप में की है। महिला ने बताया है कि वह एक स्वतंत्र इंस्ट्रक्टर है। पीड़ित महिला मेडीने ने कहा है कि उसने अकेले यात्रा कर रही अन्य महिला यात्रियों को चेतावनी देने के लिए वीडियो शेयर किया है।
वीडियो आया सामने
महिला ने इंस्टाग्राम पर घटना की जानकारी देते हुए लिखा- "इस क्लिप में आप मेरे इंस्ट्रक्टर को मेरे शरीर के विभिन्न हिस्सों को इस तरह से छूते हुए देख सकते हैं, जिसका सुरक्षा या उचित गोताखोरी निर्देश से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ सेकंड के भीतर आप देख सकते हैं कि मैं उसे दूर धकेलती हूं और खुद से उसके हाथ को हटाती हूं। ताकि वह रुक जाए।"
'ऐसी कोई भी चीज बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए'
जब आप पानी के अंदर होते हैं तो कई लोगों को लगता है कि इंस्ट्रक्टर डाइव को कंट्रोल करता है और कई लोगों को लगता है कि उन्हें चुप रहना होगा या जो कुछ भी हो रहा है उसके साथ आगे बढ़ना होगा। आपको ऐसी कोई भी चीज बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए जो आपको असहज करती हो। आपको किसी को दूर धकेलने की अनुमति है। आपको उनके हाथ हिलाने की अनुमति है। आपको डाइव खत्म करने की अनुमति है। अकेली महिला यात्री पानी समेत हर जगह सुरक्षित महसूस करने की हकदार हैं।
ये भी पढ़ें- भारत में Hackers की कोई कमी नहीं है, आप भी देखें महिला के जुगाड़ का Video
भाई ने तो वो कर दिखाया जो अजय देवगन से भी नहीं हुआ, Video हो रहा है खूब वायरल