सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे लोग हैं जो किसी भी स्थिति में मीम बनाना नहीं छोड़ते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर देखते होंगे कि हर स्थिति में मीम्स बनने बंद नहीं होते हैं। अगर कुछ ऐसा होता है जो हमारे पक्ष में है तो उसकी तारीफ करते हुए लोग मीम्स बनाते हैं और अगर कभी चिंता की कोई स्थिति बनती है तो उसको लेकर भी लोग मीम्स बनाने लग जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि लोग मीम्स बनाना नहीं छोड़ते हैं। अभी भी लोग LPG और इलेक्ट्रिक इंडक्शन को लेकर मीम बना रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या मीम बना रहे हैं।
Related Stories
1. धड़कन फिल्म के गाने से बनाया मीम
आपने अगर धड़कन फिल्म देखी है तो फिर आपने 'दिल ने यह कहा है दिल से' गाना भी सुना होगा। इसमें एक सीन आता है जब अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक दुसरे के साथ बैठे हैं और पीछे से सुनील शेट्टी उन्हें देख रहे हैं। अब इसमें सुनील शेट्टी को LPG दिखाया है और वहीं अक्षय कुमार को इलेक्ट्रिक इंडक्शन और शिल्पा शेट्टी भारतीय बताया है।
2. अजय देवगन की एंट्री
आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक मीम खूब देखा होगा जिसमें अजय देवगन जेल में आते हैं और सभी लोग उनका पैर छूते हैं। इसमें अजय देवगन को इंडक्शन बताया है जिन्हें सिलेंडर शॉर्टेज के बाद किचन में आते हुए बताया है।
3. पाइपलाइन कनेक्शन
एक और मीम जो वायरल हो रहा है वो भी अजय देवगन को लेकर ही बनाया है। एक फोटो है जिसमें अजय देवगन चश्मा पहने हुए बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। अब मीम यह बनाया है कि देश में LPG सिलेंड की शॉर्टेज से चिंता बढ़ रही है और वहीं वो लोग जिनके पास पाइप गैस है और नीचे अजय देवगन की तस्वीर है।
ये भी पढ़ें-
बालकनी में दीदी बना रही थी रील और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने Video कर दिया वायरल, आप भी देखें
ये फोटोग्राफर लोग क्या-क्या ट्रेंड लेकर आ रहे हैं, अब आप इसी वायरल Video को देखिए