1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "आंखों में आंसू डर की वजह से नहीं", CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को याद कर भावुक हुए दिपके

"आंखों में आंसू डर की वजह से नहीं", CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को याद कर भावुक हुए दिपके

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 20, 2026 02:33 pm IST,  Updated : Oct 20, 2026 03:02 pm IST

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तक तिहाड़ जेल में हैं। दोनों को याद करते हुए सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके भावुक हो गए और कहा-हमारी आंखों में आंसू डर की वजह से नहीं हैं।

अभिजीत दिपके हुए भावुक- India TV Hindi
अभिजीत दिपके हुए भावुक Image Source : PTI

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपने दोनों नेताओं को याद कर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरी आंखों में आंसू डर की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए हैं क्योंकि सौरव और आशु आज जेल में हैं। दोनों मेरे भाई हैं। दिपके ने इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील भी की। दिपके ने कहा, मैं सौरव और आशु को बहुत मिस कर रहा हूं। हमारा एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें हम तीनों एक दूसरे को मीम्स भेजा करते हैं।

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दीपके ने कहा- हमारे अंदर नफरत न भरे, केवल प्यार हो, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने परिवार के आसपास रहें. इसलिए मैं चाहता हूं कि आप सब अपने परिवार के पास वापस जाएं और उनका ख्याल रखें। हम उनके लिए लड़ रहे हैं जो हमें जानते भी नहीं। महात्मा गांधी ने भी यही सिखाया है कि अनजानों को भी जरूरत हो तो उनके लिए लड़ाई लड़ो।

भावुकता को कमजोरी समझना आपकी आदत होगी

उन्होंने कहा, 'भावुकता को कमजोरी समझना आपकी आदत होगी, लेकिन यह सेंटिमेंट हमारी ताकत है। हम पीछे नहीं हटेंगे। दिपके ने कहा, जब सौरव और आशु बाहर निकलेंगे, तो उसी मुस्कान के साथ बाहर निकलेंगे और महात्मा गांधी की राह पर चलेंगे। उन्हें परेशान किया जा रहा है, फिर भी वे मुस्कुराते हुए जेल जा रहे हैं और कोर्ट में आ रहे हैं। आप उनके अंदर नफरत पैदा नहीं कर पाएंगे। हमें अपने भीतर प्यार और करुणा कम नहीं होने देनी है, क्योंकि जिस दिन हमारा प्रेम कम हो गया, उस दिन उन लोगों की जीत हो जाएगी, जो हमें डरा कर चुप कराना चाहते हैं।'

सीजेपी नेताओं की बढ़ी हिरासत
बता दें दिल्ली पुलिस ने  सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी है और उनके खिलाफ अनधिकृत प्रवेश के मामले को सोमवार को अपनी अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया है। कनॉट प्लेस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223ए (लोक सेवक द्वारा विधिवत लागू आदेश की अवहेलना), 332 (अपराध करने के लिए अनधिकृत प्रवेश) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रांका और दास पर क्या हैं आरोप
संसद मार्ग थाने में बीएनएस की धारा 221 (लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 121(1) (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट या गंभीर चोट पहुंचाना) और 3(5) (समान मंशा) के तहत एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें:
CJP Protest: गिरफ्तारी के बाद जेल जाने से बचे अभिजीत दिपके, SEM कोर्ट ने दी जमानत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।