1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां के साथ प्रैंक करने पर यही होता है, वायरल Video देख आपको भी आएगा मजा

मां के साथ प्रैंक करने पर यही होता है, वायरल Video देख आपको भी आएगा मजा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 06:16 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक लड़की अपनी मां के साथ प्रैंक करती है और फिर जो होता है, वो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MUSKAN_NNN

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अब चाहे इसमें जुगाड़ का वीडियो हो या फिर दुकान पर लगा हुआ अनोखा पोस्टर हो, चाहे बच्चों के डांस का वीडियो हो या फिर उनके प्यारे ड्रामे हो, चाहे लोगों के खतरनाक स्टंट हो या फिर अतरंगी हरकरत भर वीडियो हो, हर कुछ वायरल होता है और आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मजेदार है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा?

बेटी ने मां के साथ किया प्रैंक

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपनी मां के साथ प्रैंक करती है। वो काजू का एक पीस उठाती है और उसे लेकर अपनी मां के पास जाती है। वहां जाकर वो अपनी मां के कान में उस काजू के लगा देती है जैसे हम लोग ईयरबड्स लगाते हैं। मां को लगता है कि किसी का फोन आया है और बेटी ने बात करने के लिए ईयरबड्स लगाया है। मां कई बार हेलो-हेलो बोलती है मगर सामने से किसी की आवाज नहीं आती है और जब वो चेक करती हैं तो पता चलता है कि यह काजू है। फिर क्या था, तुरंत बेटी के गाल पर एक थप्पड़ पड़ता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मां की ताकत को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- आ गया स्वाद। तीसरे यूजर ने लिखा- मम्मी से मजाक नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह अलग लेवल का है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई के प्रीमियम लैपटॉप का हाल देख लेंगे तो नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें वायरल Video

ट्रेन के अंदर मां-बेटी ने जमकर किया ड्रामा, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।