1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के अंदर मां-बेटी ने जमकर किया ड्रामा, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video

ट्रेन के अंदर मां-बेटी ने जमकर किया ड्रामा, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2026 05:09 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 05:19 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें जमकर ड्रामा देखने को मिला। वीडियो के साथ किए जा रहे दावे के मुताबिक सारी गलती मां-बेटी की है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में भी एक बड़ी आबादी ट्रेन से सफर करना बहुत पसंद करती है क्योंकि कई सारे लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो कई सारे लोगों के बजट में ट्रेन का सफर ही आ पाता है। वहीं कई जगहों पर ट्रेन ही आरामदायक विकल्प होता है तो लोग ट्रेन से जाते हैं मगर कई बार ट्रेन के इस सफर के दौरान कुछ लोग ऐसे मिल जाते हैं जो पूरा सफर खराब कर देते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो को देखकर समझ में आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में आखिर क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो ड्रामे के बीच में शुरू हुआ है जिसमें नजर आता है कि एक मां-बेटी दूसरे लोगों से लड़ रही है और बेटी पुलिस को बुलाने की धमकी दे रही है। वीडियो में मां-बेटी की ही लड़ने की आवाज आ रही है और दूसरे पक्ष के लोगों की आवाज सही से नहीं आ रही है। महिला TTE से यह भी कहती है कि गाड़ी आगे नहीं जाएगी। वीडियो में आगे दूसरे पक्ष के शख्स के दावे के मुताबिक लड़की ने उसे थप्पड़ मारा जिस पर उसने रिएक्ट किया। शख्स को रिएक्ट करते देख लड़की की मां भड़क जाती है और उससे लड़ने लगती है। जब वो शख्स अपना हाथ झटकता है तो महिला ड्रामा करने लगती है जैसे उसे बहुत जोर से किसी ने मारा हो।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

दूसरे पक्ष की महिला ने बताई अपनी कहानी

मां-बेटी जिस परिवार से लड़ रही थी उसी परिवार की एक महिला ने पूरा मामला बताया और अपना पक्ष रखा है। एक अन्य वीडियो में महिला के मुताबिक जिन मां-बेटी से लड़ाई हुई उनमें से मां उन लोगों की सीट पर लेटी हुई थी और इन लोगों ने महिला को उठा दिया ताकि अपने बच्चे को बैठा सकें। जिस महिला को उठाया, वो इसी बात पर भड़की हुई थी और बाद में वो कहने लगी कि वो उस परिवार को वहां बैठने नहीं देगी क्योंकि उसे सेफ नहीं लगा रहा है। इसके बाद वहां TTE आया और उसने मां-बेटी को कहा कि उनको कहीं और बैठा देगा मगर महिला नहीं मानी और 12 लोगों के परिवार को वहां से शिफ्ट करने के लिए बोलने लगी।

जिस महिला ने वीडियो बनाया उसने बताया कि वो अपने बच्चे के मुंडन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। महिला के मुताबिक मां-बेटी का घर सहारनपुर में था तो उन्होंने घर से लोगों को बुला लिया और उन्होंने ट्रेन को रोक दिया। महिला ने आगे बताया कि, 'हमारा कन्फर्म टिकट था मगर फिर भी हमें ट्रेन से उतारा गया। हम लोग दिन भर भूखे-प्यासे स्टेशन पर बैठे रहे और वो लोग अपने घर जाकर, नहाकर और खाना खाकर फिर से वापस आए।' महिला ने उसी वीडियो के अंत में बताया कि पुलिस ने उनकी FIR भी नहीं ली।

यहां देखें वह दूसरा वीडियो

आपने जो दोनों वीडियो देखे उन्हें एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन में मां और बेटी ने किसी और की बीच वाली बर्थ पर कब्जा कर लिया। उस व्यक्ति के बच्चे के लिए बर्थ खाली करने से मना कर दिया, TC से बहस की, लड़की ने असली यात्री को थप्पड़ मार दिया और घरवालों के वकील होने की धमकी दी। मुंडन संस्कार के लिए हरिद्वार जा रहे एक परिवार को बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतार दिया गया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई के प्रीमियम लैपटॉप का हाल देख लेंगे तो नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें वायरल Video

बाथरूम में शख्स बना चिट्टी, उसके हेयरस्टाइल बदलने का Video आपको भी आएगा पसंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।