1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना पॉल्यूशन वाला पटाखा और आवाज भी दमदार, अंकल ने दिखाया ऐसा आइटम; देखते ही देखते हो गया वायरल

बिना पॉल्यूशन वाला पटाखा और आवाज भी दमदार, अंकल ने दिखाया ऐसा आइटम; देखते ही देखते हो गया वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 28, 2026 02:27 pm IST,  Updated : Oct 28, 2026 02:28 pm IST

सोशल मीडिया पर एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है जो ​दीपावली के ​लिए ग्रीन क्रैकर बेचते दिख रहे हैं। उन्होंने बिना पॉल्यूशन वाला अनोखा पटाखा वीडियो में दिखाया है।

Pollution free firecrackers video,Pollution free firecrackers, firecrackers video goes viral, viral - India TV Hindi
ग्रीन क्रैकर का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@ONLYGMAR

दिवाली के मौसम में पटाखों से होने वाले प्रदूषण और खतरे की चर्चा के बीच एक अनोखा विकल्प सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पटाखा न तो आग से चलता है, न इसमें बारूद है और न ही इससे धुआं निकलता है। इसे चलाने के लिए सिर्फ अखबार का टुकड़ा चाहिए। कीमत है महज 70 रुपये और आवाज पारंपरिक पटाखे जैसी जोरदार।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @onlygmar नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिल्ली के सदर बाजार में एक दुकानदार इस खिलौनुमा पटाखे को बेच रहा है। यूजर ने कैप्शन में लिखा कि यह बिना आग और धुएं वाला पटाखा है। इससे प्रदूषण नहीं होता लेकिन आवाज पूरी मिलती है। वीडियो में दुकानदार इसकी कीमत 70 रुपये बताता है। 

 

कैसे काम करता है ये पटाखा 

वीडियो में एक दुकानदार इस डिवाइस का इस्तेमाल करता दिख रहा है। यह प्लास्टिक का एक छोटा सा उपकरण है। इसमें अखबार का टुकड़ा लगाकर तेजी से दबाया जाता है। दबाव पड़ते ही तेज आवाज निकलती है, जो पटाखे जैसी लगती है। कोई चिंगारी नहीं, कोई धुआं नहीं और कोई बारूद नहीं। बस यांत्रिक दबाव से आवाज पैदा होती है। बता दें कि, यह डिवाइस असल में एक मैकेनिकल साउंड मेकर है। अखबार हवा को फंसाता है और तेजी से दबाने पर हवा का दबाव आवाज पैदा करता है। इसमें कोई केमिकल या विस्फोटक पदार्थ नहीं है इसलिए आग लगने या जलने का खतरा नहीं। कीमत कम होने से आम लोग आसानी से खरीद सकते हैं।

पॉल्यूशन से बचाने के लिए कमाल का जुगाड़ 

यह प्रदूषण मुक्त विकल्प दिवाली से पहले चर्चा में आ गया है। पारंपरिक पटाखों से निकलने वाले धुएं और जहरीली गैसों से वायु गुणवत्ता बिगड़ती है। कई शहरों में हर साल दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो जाता है। ऐसे में यह खिलौना उन परिवारों के लिए आकर्षक है जो बच्चों को आवाज का मजा तो देना चाहते हैं लेकिन प्रदूषण और सुरक्षा जोखिम से बचना चाहते हैं।

ग्रीन कैकर्स फोड़ने पर फायदा

दिवाली पर पर्यावरण संरक्षण की चर्चा बढ़ रही है। कई राज्य सरकारें और अदालतें ग्रीन क्रैकर्स को बढ़ावा दे रही हैं। ऐसे में यह 70 रुपये वाला विकल्प एक जुगाड़ जैसा लगता है। हालांकि यह पारंपरिक पटाखों का पूरा विकल्प नहीं है क्योंकि इसमें रंग-बिरंगी रोशनी या आतिशबाजी नहीं होती। फिर भी आवाज के शौकीनों के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि, इससे पहले गुरुग्राम में कार से आतिशबाजी का वीडियो काफी वायरल हुआ था। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

विदेश में रह रही बेटी को माता-पिता से मिला दिवाली का अनमोल गिफ्ट, Video में दिखा दिल खुश कर देने वाला रिएक्शन
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।