Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जिसमें लोग मौज-मस्ती के लिए एक्सप्रेसवे अजब-गजब हरकतें करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पिछले दिनों सामने आया था जिसमें लोग महिंद्रा स्कॉर्पियो कार से आतिशबाजी करते दिखे थे। गुरुग्राम में हुई एक हालिया घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। दावा है कि, वीडियो 23 सितंबर की रात लगभग 11:25 बजे, सेक्टर 58 के पास द्वारका एक्सप्रेसवे का है। उस वक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो की छत से पटाखे फूटते देखे गए, हालांकि, एक हुंडई क्रेटा गाड़ी उसके पीछे-पीछे चल रही थी और उसमें बैठे लोग घटना का वीडियो बना रहे थे।
एक्स पर वायरल किया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @iammayankk नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक्सप्रेसवे पर चलती स्कॉर्पियो की छत से पटाखे फूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य व्यक्ति क्रेटा की सनरूफ से इस घटना को रिकॉर्ड करता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में चलती गाड़ियों के आसपास उड़ती चिंगारियाँ और पटाखे अन्य यात्रियों के लिए उत्पन्न गंभीर खतरे को दर्शाया गया है। वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति ने सुझाव दिया कि आतिशबाजी संभवतः नई स्कॉर्पियो खरीदने की खुशी में की जा रही थी। क्रेटा की नंबर प्लेट की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए यूज़र ने कहा, 'शायद अपनी नई स्कॉर्पियोएन (अस्थायी नंबर प्लेट) खरीदने का जश्न पटाखे फोड़कर मना रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा मच रहा है और दूसरे लोगों के लिए ख़तरा पैदा हो रहा है। एक व्यक्ति क्रेटा, DL1CAG3150 से रिकॉर्डिंग कर रहा है।'
गुरुग्राम पुलिस की प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो केवल लाइसेंस रद्द करना और एफआईआर ही ऐसे लोगों को सिखा सकती है..लेकिन सबको पता है कि 1000, 2000 देकर निकल जाएगा।' चूंकि, इस पोस्ट पर पोस्ट पर दिल्ली और गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक अकाउंट्स को टैग किया गया था इसलिए इस पर गुरुग्राम पुलिस का रिएक्शन भी आया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुग्राम पुलिस ने एक पोस्ट में कहा, 'यह मामला आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित टीम को भेज दिया गया है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
सऊदी अरब में पानी कहां से आता है, बिना नदी-तालाब के कैसे प्यास बुझा रहे लोग; सुनकर चौंक जाएंगे
कर्मचारी को गलती से भेज दी 330 गुना ज्यादा सैलरी, तत्काल Resign कर शख्स ने कंपनी को दिखाया ठेंगा