1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी से थे अवैध संबंध इसलिए नौकर ने की मालिक की हत्या, 50 हजार देकर उसकी गर्लफ्रेंड और भाई को प्लान में किया शामिल

पत्नी से थे अवैध संबंध इसलिए नौकर ने की मालिक की हत्या, 50 हजार देकर उसकी गर्लफ्रेंड और भाई को प्लान में किया शामिल

नौकर ने अपने मालिक का सिर धारदार बांका से काटकर 200 मीटर दूर फेंक दिया था। शव को खेत में ले जाकर गड्ढे में दफना दिया था। पुलिस ने कहा कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

मृतक की फाइल तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक की फाइल तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी से अफेयर होने पर नौकर ने मालिक की हत्या कर दी। आरोपी नौकर ने मालिक की गर्लफ्रेंड को मर्डर के प्लान में शामिल किया। उसने 50 हजार रुपए देकर उसके भाई को भी प्लान में शामिल कर लिया।

गर्दन काटकर की अलग

आरोपी नौकर ने बहाने से मालिक को मिलने के लिए बुलाया। वहां तीनों ने मिलकर पहले मालिक को पीटा। इसके बाद बांके से उसकी गर्दन काटकर अलग कर दी। पहचान छिपाने के लिए 200 मीटर दूर जाकर सिर को दफना दिया। 

गर्लफ्रेंड और उसके भाई को किया गिरफ्तार

25 जुलाई को हुई घटना का पुलिस ने मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे खुलासा कर दिया। गर्लफ्रेंड और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी नौकर फरार है। पुलिस की उसकी तलाश कर रही है। मामला खैराबाद थाना क्षेत्र का है। 

नौकर ने अपनी पत्नी को समझाया

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बहूनगर निवासी भूपई यादव (42) का ट्यूबवेल पर काम करने वाले राजेश उर्फ राजकुमार की पत्नी से अफेयर था। राजकुमार को जब इस अफेयर के बारे में पता चला तो उसने पहले अपनी पत्नी को समझाया। कहा- वह भूपई से दूर रहे। उसका अपनी पत्नी से झगड़ा भी हुआ।

इसके बाद राजकुमार ने भूपई से बात की तो वह झगड़ने लगे। कहने लगा- वह उससे प्यार करता है। तुम्हारी पत्नी भी मुझे पसंद करती है। यह सुनते ही राजकुमार गुस्से से लाल हो गया।

भूपई की गर्लफ्रेंड को भी हत्या के प्लान में किया शामिल

राजकुमार ने भूपई को मारने का प्लान बनाया। राजकुमार ने भूपई की गर्लफ्रेंड शशि देवी को सारी बात बताई। उसे हत्या के प्लान में शामिल किया, शशि इसलिए मान गई, क्योंकि उसे लगा कि भूपई उसे धोखा दे रहा है। राजकुमार ने शशि को 50 हजार रुपए देकर उसके भाई रिंकू को भी साजिश में शामिल कर लिया।

गड्ढा खोदकर शव को दफनाया

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह के मुताबिक, 25 जुलाई की रात राजकुमार ने भूपई को पार्टी करने के बहाने बुलाया। यहां राजकुमार ने भुपई को खूब शराब पिलाई। इसके बाद खेत में ले जाकर तीनों ने उसे पीटा। बांके से गला काटकर अलग कर दिया। पहचान छिपाने के लिए सिर घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर खेत में गड्डा खोदकर दफना दिया गया। हत्या में इस्तेमाल बांका और भुपई के खून से सने कपड़े झाड़ियों में फेंक दिए गए। 

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कटा सिर, हत्या में यूज बांका और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि साल 2014 में शशि देवी और भूपई यादव पर शशि के पति गोविंद कुमार की हत्या का आरोप लगा था। लखनऊ के बक्शी का तालाब थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले में शशि देवी जमानत पर रिहा हो गई थी, जबकि भूपई दो साल पहले बाहर आया था।

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

लाइब्रेरी जा रहे बाइक सवार छात्र को थार ने मारी जोर की टक्कर, कई फीट हवा में उछलकर गिरा दूर-VIDEO

Latest Crime News