भारत के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमांशु भाऊ लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अदावत रखता था और कई बड़े जुर्म कर फरार हो गया था। उसका गैंग दिल्ली और हरियाणा में एक्टिव था और कई अपराधों में गैंग की संलिप्तता था। आखिरकार उसे अमेरिका में एफबीआई ने अरेस्ट कर लिया है और अब उसे भारत लाने की तैयारी की जाएगी। कई मामलों में वांछित हिमांशु भाऊ काफी कम उम्र में ही अपराध की दुनिया का बादशाह बन गया था, जिसकी वजह से उसे छोटा डॉन कहा जाने लगा था।
कौन है हिमांशु भाऊ?
काफी कम उम्र, मात्र 17 साल की उम्र में क्राइम की दुनिया मे आया था हिमांशु भाऊ, इससे पहले बचपन में ही बाल सुधार गृह गया था। क्राइम करना और बच निकलना जानता था। साल 2023 में इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हिमांशु भाऊ के ऊपर दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस, एनआईए के कई मुकदमे दर्ज है। हत्या, हत्या की कोशिश, एक्सटॉर्शन के कई मुकदमे दर्ज है। 2022 में हरियाणा में 24 घन्टे में तीन हत्याएं और एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग के बाद हिमांशु भाऊ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कट्टर दुश्मन है हिमांशु भाऊ
हिमांशु भाऊ नीरज बवाना, बमबिहा गैंग के साथ काम करता था और इनके करीब था। लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ गैंग से हिमांशु भाऊ गैंग की कट्टर दुश्मनी है। हिमांशु हरियाणा के रोहतक के रिटोली गांव का रहने वाला है, इसके गांव में इसको हिमांशु रिटोली कर नाम से बुलाया जाता था।
बाल सुधार गृह से हुआ था फरार
बाल सुधार ग्रह से हिमांशु करीब 20 लड़कों के साथ फरार हुआ था। हिमांशु पर हरियाणा में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमे हत्या, रंगदारी, हत्या की कोशिश शामिल है। एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग समेत, रेस्टोरेंट बर्गर किंग में हत्या और कई जिम मालिकों के यहां फायरिंग करके एक्सटॉर्शन की मांग में हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया था। हिमांशु पहले पुर्तगाल भागा था और उसके बाद अमेरिका में बैठकर भारत मे गैंग चला रहा था। साल 2023 में इसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
ये भी पढ़ें:
हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, कम उम्र में ही बन बैठा क्रिमिनल
Latest Crime News