1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. एल्विश यादव के घर पर 25 से 30 राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए किस गैंग ने ली जिम्मेदारी? हमले की बताई वजह

एल्विश यादव के घर पर 25 से 30 राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए किस गैंग ने ली जिम्मेदारी? हमले की बताई वजह

 Reported By: Ila Kazmi Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 17, 2025 09:26 am IST,  Updated : Aug 17, 2025 01:21 pm IST

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले पर पुलिस ने कहा कि 3 अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फायरिंग के वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग- India TV Hindi
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग Image Source : REPORTER INPUT

यूट्यूब इनफ्लुएंसर एवं बिग बॉस विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। सुबह तकरीबन 5:30 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। दो दर्जन से ज्यादा राउंड की फायरिंग कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है।

3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

3 अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एल्विश के घर पर 25 से 30 राउंड की ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है।

किसी को नहीं लगी गोली

पुलिस ने कहा कि इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई गोली नहीं लगी है। फायरिंग रविवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच हुई है। पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र में एक मकान पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने ये फायरिंग की है।

भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

भाऊ गैंग ने एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने ये जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा कि एल्विश यादव ने बेटिंग एप को प्रमोट कर कई घर बर्बाद किए हैं। इसलिए उनके घर पर हमला किया गया है।

जानिए क्या बोले एल्विश के पिता

एल्विश के पिता ने कहा कि बेटे से बात हुई है। वो ठीक है, उन्हें नहीं पता किस गैंग ने ऐसा किया है। सट्टे बाजी के बारे में भी कोई आईडिया नहीं है।

फर्स्ट फ्लोर पर की गई फायरिंग

पुलिस ने कहा कि अज्ञात बदमाशों द्वारा जिस मकान में फायरिंग की गई है, उस मकान के सेकेंड फ्लोर पर एल्विश यादव रहता है। फायरिंग करने की यह वारदात एल्विश यादव के नीचे वाले फर्स्ट फ्लोर व स्टील्ड पर की गई है। 

गुरुग्राम वाले घर पर नहीं था एल्विश यादव

पुलिस ने कहा कि फायरिंग के दौरान एल्विश यादव अपने फ्लैट पर नहीं थे, जो कि हरियाणा से कहीं बाहर किसी काम से गए हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस की कईं टीमें घटनास्थल पर उपस्थित हैं। अभी तक कि जांच के अनुसार, यह घटना एक मोटर साइकिल पर सवार 3 बदमाशों द्वारा की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।