A
Hindi News क्राइम तमिलनाडु: बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, बाइक सवार आरोपियों ने बीच बजार घेरकर मारा

तमिलनाडु: बीजेपी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, बाइक सवार आरोपियों ने बीच बजार घेरकर मारा

आरोपियों ने दोस्तों से बात कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता को बीच बजार घेरा और जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पैसे के विवाद में यह हत्या की गई है।

balkrishnan death- India TV Hindi Image Source : INDIA TV बीजेपी कार्यकर्ता बालकृष्णन

तमिलनाडु के दिंडीगुल जिले में सनरपट्टी के पास एक गिरोह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी। राजकपट्टी के 39 वर्षीय बालकृष्णन गुरुवार शाम करीब 6 बजे के आसपास दोस्तों के साथ बात कर रहे थे, तब अचानक मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। हथियारों से लैस हमलावरों ने सबके सामने बालकृष्णन पर हमला किया।

हैरान राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही गिरोह ने उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं और पीड़ित को खून से लथपथ छोड़कर मौके से भाग गए। सनरपट्टी पुलिस कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची और बालकृष्णन का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया।

पैसे के विवाद में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या का कारण वित्तीय विवाद हो सकता है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मकसद का पता लगाने और इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए विस्तृत जांच चल रही है।

तिरुनिनरावूर में महिला पार्षद की हत्या

चेन्नई के पश्चिमी उपनगर तिरुनिनरावूर नगर निगम की एक महिला पार्षद को उसके पति ने ही मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। मृतका एस गोमती ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल की थी। पुलिस ने बताया कि पार्षद के पति स्टीफन राज ने गुरुवार रात को तिरुनिनरावूर के पेरियार कॉलोनी में अपने घर के पास पत्नी पर हमला किया और उसके खून से लथपथ शव को वहीं छोड़कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि दंपति की शादी को लगभग दस वर्ष हो गये थे। दोनों विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) पार्टी के सदस्य थे।

Latest Crime News