1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पत्नी बच्चों सहित 6 की हत्या कर हुआ फरार, जेल से निकलते ही क्यों कातिल बना राजकुमार?

पत्नी बच्चों सहित 6 की हत्या कर हुआ फरार, जेल से निकलते ही क्यों कातिल बना राजकुमार?

तेलंगाना के रंगा रेड्डी में जेल से छूटते ही राजकुमार नामक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की। फिर उसने उस लड़की और उसके परिवार वालों को मार डाला, जिसकी वजह से वह जेल गया था। जानें क्या है पूरी कहानी?

राजकुमार ने छह लोगों की हत्या की- India TV Hindi
राजकुमार ने छह लोगों की हत्या की

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है। जिले के शाबाद मंडल के दैवलगुडा में एक सनकी युवक ने बदले की आग में छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी जानकारी देने वालों को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राज कुमार के तौर पर की है, जो पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काटकर हाल ही में जेल से बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद उसने पहले अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या की, फिर उस नाबालिग लड़की, उसकी मां और दादी को मार डाला, जिन्होंने उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

बदले की भावना से कर दी हत्या?
पुलिस का कहना है कि राजकुमार  उस नाबालिग लड़की को पहले एक खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी मां और दादी को भी बेरहमी से मार डाला। उसने बदले की भावना से इस हत्या को अंजाम दिया। जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी राजकुमार को पहले POCSO मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Image Source : reporterकातिल को पकड़ने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

राजकुमार ने छह लोगों की ले ली जान
आरोपी पर जिन 6 लोगों की हत्या का आरोप लगा है, उसमें चिट्याला रुक्कम्मा (65), चिट्याला लक्ष्मी (45), नाबालिग लड़की (17), आरोपी की पत्नी पार्वती सरिता (30), आरोपी के दो बेटे परीक्षित (3) और दैविकक्षित (2) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय आरोपी राज कुमार के खिलाफ 16 मई को एक गंभीर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था और उसके खिलाफ शिकायत पीड़ित बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी। 

हत्या को अंजाम देने के बाद फरार हो गया आरोपी

पत्नी, बच्चे सहित छह लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी राजकुमार फरार हो गया है। उसने अपने माता-पिता को फोन कर हत्या की बात कबूल की है और बताया कि उसने सबको मार डाला है। उसने ये भी बताया कि अब वह खुदकुशी कर लेगा। जांच अधिकारी घटनाओं के क्रम को समझने और असली मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें:
पति ने गर्भवती पत्नी को मार डाला, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत; साल भर पहले की थी लव मैरिज

Latest Crime News