A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. देर रात चुपके से दुकान में घुसा चोर, लाखों का माल पार; CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

देर रात चुपके से दुकान में घुसा चोर, लाखों का माल पार; CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

उन्नाव में चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहां चोर ने काफी देर तक दुकान के कोने-कोने को खंगाला। इसके बाद लाखों का सामान लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात।

उन्नाव: जिले के बांगरमऊ इलाके में चोरी की एक घटना सामने आई है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां एक कृषि यंत्र की दुकान में देर रात घुसे चोर ने 40 हजार नकद व लाखों का सामान चुरा लिया। सीसीटीवी में दिखे रहे चोर ने मुंह को कपड़े से छिपा दिया था। उसके हाथ में लोहे की रॉड और टॉर्च थी। चोर, दुकान के अंदर रखे अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी चुराते हुये देखा जा सकता है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की शिकायत बांगरमऊ थाना पुलिस से की है। फिलहाल बांगरमऊ थाने की पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है। 

25 मिनट तक दुकान में रहा चोर

पूरी घटना उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के कस्बे में मौजूद अंजलि कृषि यंत्र दुकान की है। यहां सोमवार देर रात दुकान में चोरी के इरादे से घुसे चोर ने नकदी समेत कीमती कृषि यंत्र चुरा लिए। वहीं चोरी की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हीं गई। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चोर की पूरी करतूत कैद हो गई है। करीब 25 मिनट तक चोर ने दुकान के कोने-कोने खंगाल लिए। इस दौरान वह लोहे की रॉड से लॉक तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। 

तलाश में जुटी पुलिस की टीम

चोर अपने साथ टॉर्च भी लेकर आया था। चोर ने अपने चेहरे को कपड़े से पूरी तरह ढक रखा था, ताकि उसे दुकान में लगे सीसीटीवी में पहचाना न जा सके। हालांकि इलाके में बीते दिनों से चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं, जिसमे चोरो के निशाने पर व्यापारियों की दुकानें रही हैं। फिलहाल दुकानदार ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस अब चोरी की वारदात करने वाले चोर की तलाश में जुट गई है, ताकि पीड़ित दुकानदार के चोरी हुए माल और नकदी को बरामद किया जा सके। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने के बात कह रही है। (इनपुट- नवीन सिंह)

यह भी पढ़ें- 

शनिवारवाड़ा में नमाज! तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

PM मोदी ने दीपावली पर देशवासियों के नाम लिखा पत्र, देश के लोगों से की खास अपील; जानें क्या-क्या बोले?

Latest Crime News