1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शनिवारवाड़ा में नमाज! तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

शनिवारवाड़ा में नमाज! तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 21, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 12:36 pm IST

पुणे के शनिवारवाड़ा में महिलाओं के द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शनिवारवाड़ा में महिलाओं ने की नमाज।- India TV Hindi
शनिवारवाड़ा में महिलाओं ने की नमाज। Image Source : REPORTER INPUT

पुणे: जिले के ऐतिहासिक शनिावरवाड़ा परिसर में तीन महिलाओं ने हाल ही में नमाज अदा की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद अब पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आया है। पुलिस ने अब इस मामले में तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुणे सिटी पुलिस के अनुसार, यह एफआईआर प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल व अवशेष (AMASR) नियम, 1959 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं पर संरक्षित स्मारक क्षेत्र में निषिद्ध गतिविधि करने का आरोप लगाया गया है।

नमाज का वीडियो हो रहा वायरल

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1.45 बजे हुई थी। इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक अधिकारी ने इस संबंध में पुणे सिटी पुलिस को औपचारिक शिकायत दी। वीडियो सामने आने के बाद रविवार को भाजपा सांसद (राज्यसभा) मेधा कुलकर्णी और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने शनिावरवाड़ा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उस स्थान पर ‘शुद्धिकरण पूजा’ भी की, जहां नमाज अदा की गई थी। बता दें कि शनिवारवाड़ा, पेशवा शासनकाल का ऐतिहासिक किला, पुणे का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

आंदोलन के दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्थित मुस्लिम धर्मस्थल (मजार) का विरोध करते हुए उसे हटाने की मांग भी उठाई। इस मुद्दे पर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस और हल्की झड़प भी देखने को मिली। हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं ने मजार के समीप भगवा झंडा फहराने पर अडिग रहते हुए प्रयास जारी रखे। पुलिस की रोक के बावजूद, आखिरकार कार्यकर्ताओं ने मजार के पास ही भगवा झंडा लगा भी दिया। इसके बाद जयघोष करते हुए आंदोलन समाप्त किया गया। घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस प्रशासन ने तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया। (इनपुट- समीर शेख)

यह भी पढ़ें- 

PM मोदी ने दीपावली पर देशवासियों के नाम लिखा पत्र, देश के लोगों से की खास अपील; जानें क्या-क्या बोले?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनावी जंग के लिए NDA है तैयार, महागठबंधन में तकरार, जानें कहां क्या पक रही खिचड़ी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।