1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra MLC Election Results LIVE: 5 सीटों पर काउंटिंग जारी, किसे मिलेगी जीत? जानें पल-पल का अपडेट
  Live Now

Maharashtra MLC Election Results LIVE: 5 सीटों पर काउंटिंग जारी, किसे मिलेगी जीत? जानें पल-पल का अपडेट

 Written By: Niraj Kumar
 Updated : Oct 27, 2026 09:19 am IST

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज हो रही है। पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, छत्रपति संभाजीनगर स्नातक, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव रिजल्ट Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। यहां पांच सीटों के लिए महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच मुकाबला है। पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, छत्रपतिसंभाजी नगर स्नातक,पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक सीट के लिए 23 अक्तूबर को वोटिंग हुई थी। विधान परिषद की 78 सीटों में से इन पांच सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र एमएलसी चुनावों में इन पांच सीटों पर कुल 182 कैंडिडेट चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।  इनके लिए 10,68,072 वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन सभी पांच सीटों पर औसतन 72.96 फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा वोटिंग अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुई थी। जबकि सबसे कम वोटिंग छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर हुई।

Live updates :Maharashtra MLC Election Results LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 9:17 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर किसके बीच मुकाबला?

    छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर अजित पवार गुट की एनसीपी के सतीश चव्हाण और शरद पवार गुट के उम्मीदवार के बीच मुकाबला है। यहां एनसीपी के दोनों गुटों की प्रतिष्ठा दांव पर है। छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर वोटों की गिनती जारी है।

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पुणे स्नातक सीट पर किसके बीच मुकाबला?

    पुणे स्नातक सीट की बात करें तो इस सीज पर भाजपा की डॉ. स्मिता जाधव और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की हर्षदा जाधव-देशमुख के बीच मुकाबला है। शिवसेना (UBT) के सुनील मोदी समेत अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

  • 8:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नागपुर स्नातक सीट पर किसके बीच मुकाबला?

    नागपुर स्नातक सीट पर बीजेपी के सुधाकर कोहले का मुकाबला कांग्रेस के अभिजीत वंजारी से है। बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल सोले ने नाम वापस लेकर कोहले को समर्थन दिया। फिलहाल नागपुर स्नातक सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। 

     

  • 8:37 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीटों का फॉर्मूला

    बीजेपी ने नागपुर स्नातक, पुणे शिक्षक और पुणे स्नातक सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने चुनाव लड़ा, जबकि अमरावती शिक्षक सीट पर शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतारा। शिवसेना ने पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ एक निर्दलीय प्रत्याशी का भी समर्थन किया।

     

  • 8:20 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमरावती में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

    अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा  92.25 फीसदी वोटिंग हुई थी।  वहीं, पुणे शिक्षक सीट पर 85.56 फीसदी, नागपुर स्नातक सीट पर 64.82 फीसदी, पुणे स्नातक सीट पर 62.75 फीसदी और छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर 59.12 फीसदी वोटिंग हुई थी।

     

  • 8:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू

    महाराष्ट्र एमएलसी चुनावों में पांच सीटों के लिए वोटों की गिनती का काम शुरू हो चुका है। कुल 182 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इस चुनाव में होना है। 

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।