भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी न्यूजीलैंड में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में आकिब नबी ने अपनी घातक गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को हैरान कर दिया। इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए नबी ने अपनी घातक गेंदबाजी से कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया। उनकी शुरुआती गेंदों ने मैच का रुख बदल दिया और इंडिया-ए को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
लिंकन में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड-ए को जीत के लिए 313 रन का लक्ष्य मिला। इससे पहले इंडिया-ए ने अपनी दूसरी पारी में 516 रन बनाकर पारी घोषित की, जिसके बाद कीवी टीम टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी। न्यूजीलैंड-ए को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन आकिब नबी ने ऐसा होने नहीं दिया।
पहले 3 ओवर में किया कमाल
नबी ने अपने शुरुआती स्पेल में तीन विकेट झटककर न्यूजीलैंड-ए के बल्लेबाजों को दबाव में ला दिया। उन्होंने अपने पहले 6 ओवर में 21 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आकिब नबी ने सबसे पहले कप्तान और सलामी बल्लेबाज रीस मारियू को महज 2 रन के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर में अपना दूसरा शिकार करते हुए न्यूजीलैंड-ए को बैकफुट पर धकेल दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने टिम रॉबिन्सन के तौर पर अपना दूसरा शिकार किया। टिम अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद आकिब ने अपने तीसरे ओवर में मैथ्यू बॉयल को चलता किया।
न्यूजीलैंड-ए की आधी टीम पवेलियन लौटी
आकिब नबी के बाद इंडिया-ए के दूसरे गेंदबाजों ने भी दबाव बनाए रखा। मुकेश चौधरी ने विकेट लेकर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ाईं, जबकि अंशुल कंबोज ने भी अपना योगदान दिया। लगातार विकेट गिरने के कारण न्यूजीलैंड-ए की पारी लड़खड़ा गई है। चौथे दिन न्यूजीलैंड-ए ने 30 ओवर के भीतर 110 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। टीम को जीत के लिए अभी 193 रन और बनाने हैं। ऐसे में मुकाबले पर इंडिया-ए की पकड़ मजबूत होती दिखाई दे रही है। नबी की शुरुआती सफलता ने भारतीय गेंदबाजों को आत्मविश्वास दिया हैं। अब न्यूजीलैंड-ए के सामने लक्ष्य तक पहुंचने के साथ-साथ अपने बचे हुए विकेट बचाने की चुनौती भी है।
यह भी पढ़ें:
जेम्स एंडरसन की विदाई पर मचा बवाल, फैंस की नाराजगी के बाद लंकाशायर दे सकता है खास फेयरवेल
वेलिंग्टन के मैदान पर जीत के लिए तरस रही है कीवी टीम, भारत ने सुपर ओवर में जीता था मुकाबला