1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला, अदीला रहमान हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला, अदीला रहमान हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

मुरादाबाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका शव रुड़की ले जाकर नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है।

मर्डर केस का खुलासा- India TV Hindi
मर्डर केस का खुलासा

अदीला ने जो कार गिफ्ट किया था, उसी में उसकी हत्या कर दी गई और फिर शव को नहर में फेंक दिया गया और खुद को बचाने के लिए आरोपी ने किसी दूसरे केस में सरेंडर कर दिया था। मुरादाबाद में हुई अदीला रहमान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसमें  सीएसपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में कटघर के हिस्ट्रीशीटर कुर्बान अली और उसके भाई गुलफाम अली के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, थार और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

अदीला रहमान हत्याकांड का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, अदीला रहमान की हत्या का आरोपी गुलफाम अली फिलहाल रामपुर जिला कारागार में बंद है। पुलिस का कहना है के इस मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अदीला रहमान एलएलबी की छात्रा थी और उसने निकाह के बाद उसने पति को जो थार गाड़ी गिफ्ट की थी और उसी में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक अदीला और आरोपी दोनों ने अप्रैल महीने में अजमेर जाकर निकाह किया था, लेकिन अदीला ने अपने निकाह के बारे में परिवार में कभी किसी को नहीं बताया था। 

पुलिस को आरोपी ने क्या बताया
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मुरादाबाद-लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार के अंदर अदीला रहमान को गोली मारकर हत्या कर दी और उसके  शव को रुड़की ले जाकर नहर में फेंक दिया था। दूसरे दिन उसने थार को घर पर खड़ा कर दिया और अगले ही दिन किसी अन्य मामले में कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया, ताकि खुद को हत्या के शक से दूर रख सके। रुड़की पुलिस को चार जुलाई को नहर से आदिला का शव निकाला था, लेकिन पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। 

बाद में  शव की पहचान अदीला रहमान के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान की और पूछताछ किया तो उसने बताया कि दोनों की कहासुनी हुई थी और बहस में अदीला ने आरोपी को चप्पल से मारा था, जिसके बाद उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें:
राहुल बनकर मोहसिन ने रचा प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोप

Latest Crime News