1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राहुल बनकर मोहसिन ने रचा प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोप

राहुल बनकर मोहसिन ने रचा प्रेमजाल, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोप

 Published : Jul 24, 2026 10:17 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 10:17 pm IST

आरोपी ने विधवा महिला को नाम बदलकर अपने प्रेम जाल फंसाया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर धर्म बदलने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

Accused- India TV Hindi
आरोपी मोहसिन Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से लव जिहाद, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी असली मुस्लिम पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती को इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण किया गया और उसके अश्लील वीडियो बनाकर अब उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़िता ने नगर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, लगभग दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात राहुल नाम के एक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर युवती का विश्वास जीता और उससे शादी करने के झूठे वादे करने लगा। करीब 5-6 महीने बातचीत चलने के बाद युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम मोहसिन पुत्र जाहिद, निवासी गांव सुल्तानपुर हापुड़ है, जो सऊदी अरब में नौकरी करता था। इसके बावजूद आरोपी ने शादी का भरोसा कायम रखा और पीड़िता को अपने जाल में उलझाए रखा।

विदेश भागने की फिराक में आरोपी

आरोपी मोहसिन 15 जून 2026 को सऊदी अरब से वापस लौटा और पीड़िता के घर आने-जाने लगा। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसके अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि मोहसिन अब उन आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है और देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में है।

परिजनों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

पीड़िता जब आरोपी के परिजनों के पास शादी की बात करने पहुंची, तो वहां उस पर धर्म परिवर्तन इस्लाम स्वीकार करने और अपने बच्चों को छोड़ने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। पूरी तरह प्रताड़ित होकर पीड़िता ने हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी मोहसिन और उसकी मदद करने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

कब्र खोदकर निकाला गया महिला का शव, बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

बलिया में दहला देने वाली वारदात, ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।