A
Hindi News क्राइम गांव के बीचों-बीच युवक का कत्ल, लहूलुहान शव के साथ पास में पड़ी मिली खून से सनी लाठी

गांव के बीचों-बीच युवक का कत्ल, लहूलुहान शव के साथ पास में पड़ी मिली खून से सनी लाठी

आधी रात को गांव के बीचों-बीच बस स्टैंड के पास एक युवक का लहूलुहान शव मिला। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मच गया।

आधी रात को युवक की हत्या से मचा हड़कंप- India TV Hindi Image Source : REPORTER आधी रात को युवक की हत्या से मचा हड़कंप

राजस्थान के सिरोही जिले के पालड़ी थाना क्षेत्र के पोसालिया गांव में आधी रात को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बीचों-बीच बस स्टैंड के पास एक युवक का लहूलुहान शव मिला। युवक की बेरहमी से हत्या की गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, वारदात गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास हुई। मृतक के सिर पर किसी भारी चीज से किए गए वार के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि हत्या बेहद क्रूरता के साथ की गई है। घटनास्थल पर ही एक खून से सनी लाठी भी बरामद हुई है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने इसी लाठी से युवक के सिर पर वार कर उसकी जान ली होगी।

पुलिस महकमे में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पोसालिया चौकी से एएसआई विक्रमसिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही पालड़ी थानाधिकारी कैलाशदान बारहट और शिवगंज डिप्टी पुष्पेंद्र वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आधी रात को मर्डर की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण बस स्टैंड पर जमा हो गए। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस

फिलहाल, हत्या के कारणों और हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डिप्टी पुष्पेंद्र वर्मा के निर्देशन में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं और हत्यारों की तलाश जारी है।

(रिपोर्ट- विक्रमसिंह करणोत)

ये भी पढ़ें-

हिजाब विवाद: डॉ. नुसरत परवीन की ज्वॉइनिंग पर सस्पेंस बरकरार, स्वास्थ्य विभाग ने दिया आखिरी मौका

ऐसे 'बंगाली बाबा' से रहें सावधान... भूत-प्रेत का डर दिखाकर परिवार से हड़प लिया 10 लाख

Latest Crime News