1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सुबह 8 से 10 और शाम में 5 से 9 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली के 20 रास्ते, पढ़िए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

सुबह 8 से 10 और शाम में 5 से 9 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली के 20 रास्ते, पढ़िए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि सुबह में 8 से 10 बजे और शाम में 5 से 9 बजे के बीच ट्रैफिक के खास इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान 20 रास्ते प्रभावित होंगे। उनकी जगह वैकल्पिक रास्ते भी बता दिए गए हैं।

Delhi Traffic- India TV Hindi
Image Source : PTI 20 को दिल्ली के 20 रास्ते बंद रहेंगे

दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट–2026 को देखते हुए 20 फरवरी को सुबह 8 से 10 और शाम में 5 से 9 बजे तक ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बताया गया है कि इस दौरान कुल 20  रास्ते प्रभावित होंगे। इन रास्तों पर खास ट्रैफिक इंतजाम किए जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, प्रभावित हिस्सों पर जाने से बचें और ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। दिल्ली पुलिस की तरफ से उन 20 रास्तों की लिस्ट भी जारी की गई है, जिनमें ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और वैकल्पिक रास्ते भी बताए गए हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के चलते 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को भारत मंडपम, एयरपोर्ट और दिल्ली के दूसरे इलाकों में कई वीवीआईपी मूवमेंट तय हैं। इसलिए, आसान और सुरक्षित आवाजाही पक्का करने के लिए नीचे दिए गए टाइम स्लॉट में ट्रैफिक पर रोक/नियम लगाए जाएंगे।
सुबह: 8 से 10
शाम: 5 से 9

इन रास्तों पर होगा असर

  • सरदार पटेल मार्ग
  • मदर टेरेसा क्रिसेंट
  • तीन मूर्ति मार्ग
  • अकबर रोड
  • जनपथ
  • विंडसर प्लेस
  • तीस जनवरी मार्ग
  • पृथ्वीराज रोड
  • राजेश पायलट मार्ग
  • सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग
  • मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर और डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच)
  • भैरों मार्ग
  • शांति पथ (R/A सत्य मार्ग और R/A कौटिल्य मार्ग के बीच)
  • अफ्रीका एवेन्यू
  • सत्य मार्ग (R/A यशवंत प्लेस और शांति पथ के बीच)
  • डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
  • गुरुग्राम रोड
  • परेड रोड

वैकल्पिक रास्ते

  • सैन मार्टिन मार्ग
  • पंचशील मार्ग
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड
  • कमल अतातुर्क मार्ग
  • अरबिंदो मार्ग
  • लोधी रोड
  • बारापुल्ला रोड
  • रिंग रोड
  • तिलक मार्ग
  • फिरोज शाह रोड
  • रफी मार्ग
  • संसद मार्ग
  • के कामराज मार्ग
  • साउथ एवेन्यू रोड
  • वंदेमातरम मार्ग
  • एनएच-48, राव तुला राम मार्ग
  • पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड
  • यूईआर आईटी और एनएच-48 सर्विस रोड

यह भी पढ़ें-

LG वीके सक्सेना और CM रेखा गुप्ता ने किया 25 नई अटल कैंटीनों का शुभारंभ, ₹5 में मिलेगा सम्मानजनक व पौष्टिक भोजन

"चाहे सड़क 50 मीटर चौड़ी हो, हम नहीं रोकेंगे", दिल्ली रिज में सड़क निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश