दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 25 आईपीएस और DANIPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न इकाइयों के कामकाज को बेहतर ढंग से संचालित करना है। जारी सूची में क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, सिक्योरिटी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कई जिला पुलिस इकाइयों में बदलाव शामिल हैं।
यहां देखें तबादले की पूरी लिस्ट
- मोनिका भारद्वाज- पहले: एडिशनल सीपी, क्राइम ब्रांच। अब: एडिशनल सीपी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)।
- राहुल मलिक- पहले: नई तैनाती का इंतजार। अब: एडिशनल सीपी, सिक्योरिटी।
- गौरव शर्मा- पहले: नई तैनाती का इंतजार। अब: एडिशनल सीपी, सिक्योरिटी।
- राजा बंथिया- पहले: डीसीपी, टेक्निकल और पीआई। अब: डीसीपी, टेक्निकल और पीआई के साथ डीसीपी, आईटी का अतिरिक्त प्रभार।
- नेहा यादव- पहले: डीसीपी, पीएमएमसी और एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार। अब: डीसीपी, पीएमएमसी।
- प्रवीण कुमार त्रिपाठी- पहले: डीसीपी, स्पेशल सेल। अब: डीसीपी, सीपी सचिवालय।
- सुबोध कुमार गोस्वामी- पहले: डीसीपी, ईओडब्ल्यू। अब: डिप्टी डायरेक्टर, डीपीए।
- जसबीर सिंह- पहले: एडिशनल डीसीपी-II, साउथ ईस्ट जिला। अब: एडिशनल डीसीपी-I, आउटर जिला।
- सौरभ चंद्रा- पहले: एडिशनल डीसीपी-II, द्वारका जिला। अब: एडिशनल डीसीपी-I, वेस्ट जिला।
- आदित्य गौतम- पहले: एसीपी, क्राइम। अब: डीसीपी, क्राइम।
- डॉ. विकास श्योकंद- पहले: नई तैनाती का इंतजार। अब: डीसीपी, स्पेशल सेल (सीडीसी)।
- ए. वेंकटेश- पहले: नई तैनाती का इंतजार। अब: एडिशनल डीसीपी-II, शाहदरा जिला (सीडीसी)।
- मनोज कुमार मीणा- पहले: एडिशनल डीसीपी-I, आउटर जिला (सीडीसी)। अब: एडिशनल डीसीपी-II, साउथ ईस्ट जिला (सीडीसी)।
- विनय माथुर- पहले: नई तैनाती का इंतजार। अब: एडिशनल डीसीपी-II, रोहिणी जिला (सीडीसी)।
- गुरसेवक सिंह- पहले: नई तैनाती का इंतजार। अब: एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ जिला (सीडीसी)।
- अजय कुमार- पहले: एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ-वेस्ट जिला (सीडीसी)। अब: डीसीपी, सिक्योरिटी (सीडीसी)।
- रीना लता- पहले: एसीपी, एसपीयूडब्ल्यूएसी। अब: एडिशनल डीसीपी, एसपीयूडब्ल्यूएसी (सीडीसी)।
- विदुषी कौशिक- पहले: एसडीपीओ, सदर बाजार, नॉर्थ जिला। अब: एडिशनल डीसीपी-II, द्वारका जिला (सीडीसी)।
- मनु हिमांशु- पहले: एसीपी, डीई सेल। अब डीसीपी, डीई सेल (सीडीसी)।
- सकारिया मिहिर प्रवीणभाई- पहले: एसीपी, ऑपरेशन, साउथ ईस्ट जिला। अब: एडिशनल डीसीपी-II, आउटर जिला (सीडीसी)।
- गरिमा तिवारी- पहले: एसडीपीओ, तिलक नगर, वेस्ट जिला। अब: डीसीपी, डीएसएफ, नई दिल्ली जिला (सीडीसी)।
- आशीष कुमार- पहले: एसीपी, स्पेशल सेल। अब: डीसीपी, ईओडब्ल्यू (सीडीसी)।
- मनीष लाडला- पहले: एसीपी, क्राइम। अब: डीसीपी, क्राइम (सीडीसी)।
- रोहित गुप्ता- पहले: एसीपी, सिक्योरिटी। अब: डीसीपी, सिक्योरिटी (सीडीसी)।
- राम दुलश मेणा- पहले: एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ जिला। अब: एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ-वेस्ट जिला।
यह भी पढ़ें-
'राम ने यादव को मारा' जैसी गलतियां मिलने पर चुनाव आयोग ने दी सफाई, 158 गलत एंट्रीज पकड़ी गईं; बताई सॉफ्टवेयर की खामी