राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के पास ‘चाइनीज मांझे’ की चपेट में आने से मासूम बच्चे की गर्दन कट गई। चाइनीज मांझे के चलते मासूम बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
परिजनों में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, करीब 5 साल का बच्चा अपने परिवार के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी अचानक रास्ते में पड़े खतरनाक मांझे से उसका गला कट गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इलाके में प्रतिबंधित ‘चाइनीज मांझा’ आया कहां से। इसका इस्तेमाल कौन लोग कर रहे हैं। दुकानदार से लेकर इलाके के लोगों से भी पुलिस की टीम पूछताछ करेगी।
खड़े हो रहे कई सवाल
वहीं, इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद एक बार फिर ‘चाइनीज मांझे’ के खतरे को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली में इसके पहले भी कई लोगों की जान चाइनीज माझे की वजह से जा चुकी है। कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें:
दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट होने से फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख
उत्तरी दिल्ली में एकतरफा प्रेम को लेकर खूनी संघर्ष, दो लोगों की मौत, कई अन्य घायल