1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Badarpur Seat Election Results: बदरपुर सीट पर AAP ने गाड़ा झंडा, BJP प्रत्याशी हारे

Badarpur Seat Election Results: बदरपुर सीट पर AAP ने गाड़ा झंडा, BJP प्रत्याशी हारे

Badarpur Seat Results: बदरपुर सीट विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी उम्मीदवार के बीच था। आम आदमी पार्टी से राम सिंह और बीजेपी से नारायण दत्त शर्मा चुनावी मैदान में थे।

badarpur seat election result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बदरपुर विधानसभा सीट रिजल्ट।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग की तरफ से मतगणना के ताजा रुझान हर एक राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जारी किए जा रहे थे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच था। बदरपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी के नारायण दत्त शर्मा की हार हुई है। कांग्रेस से अर्जुन सिंह भड़ाना इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी।

2020 में बीजेपी ने दर्ज की जीत

बदरपुर विधानसभा सीट के साल 2020 के चुनावी नतीजों पर नजर डाले तो यहां से बीजेपी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को हराया था। बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को 90,082 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह नेता जी को 86,363 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा रहे थे, जो कि इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे है।

2015 में AAP से नारायण दत्त शर्मा ने जीता चुनाव

2015 में इस सीट से नारायण दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की थी। तब नारायण दत्त शर्मा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नाराणण दत्त शर्मा ने बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को हराया था। तब यहां राम सिंह नेताजी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।

2013 में यहां से जीती थी बीजेपी

2013 के विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो यहां से बीजेपी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कांग्रेस उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को हराया था। रामवीर सिंह बिधूड़ी को 43,544 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार राम सिंह नेताजी को 31,490 वोट मिले थे। बसपा उम्मीदवार नर सिंह शाह को 30,346 वोट मिले थे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे।