A
Hindi News दिल्ली 'दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा, 13 फरवरी को धमाका होगा', कई स्कूलों और पार्लियामेंट को बम से उड़ाने की धमकी

'दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा, 13 फरवरी को धमाका होगा', कई स्कूलों और पार्लियामेंट को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही पार्लियामेंट में भी धमाके की बात कही गई है। धमकी भरे ई-मेल में कहा गया है कि अफजल गुरू की याद में धमाका किया जाएगा।

Delhi School- India TV Hindi Image Source : PTI दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही पार्लियामेंट में भी धमाका करने का दावा किया गया है। बम की धमकी वाले ईमेल में लिखा है, 'दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा, 13 फरवरी को धमाका होगा'। मेल में लिखा गया है कि अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे धमाका होगा। 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे पार्लियामेंट में धमाका होगा। मेल में यह भी लिखा गया है कि पंजाब खालिस्तान है। खालिस्तान नेशनल आर्मी है। मेले भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी का सदस्य बताया है। मेले भेजने वालों में दो नाम (गुरनख सिंह, रुकन शाहवाला) भी लिखे गए हैं। मेल लिखने वाले ने यह भी लिखा है कि मोदी-शाह-जयशंकर खालिस्तान के दुश्मन हैं। 

मेल में लिखा गया है कि स्कूलों में सोमवार (9 फरवरी) को दोपहर 1.11 बजे धमाका होगा। वहीं, पार्लियामेंट में 13 फरवरी को 1.11 बजे धमाका होगा। मेल में पार्लियामेंट को हिंदू-सनातनी पार्लियामेंट कहा गया है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिसकर्मी स्कूल पहुंच गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है।

इन स्कूलों को मिला धमकी भरा ई-मेल

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट
कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी
वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी
कैम्ब्रिज स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
द इंडियन स्कूल, सादिक नगर
सीएम स्कूल, रोहिणी
डीटीए स्कूल, आईएनए
बाल भारती स्कूल, रोहिणी
एयर फोर्स स्कूल लोधी रोड
कुमार मंगलम इंडियन स्कूल

पहले भी आ चुके हैं फर्जी मेल

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमे ईस्ट दिल्ली के एलकॉन, रोहिणी के बाल भारती, जसपाल कॉर, माता जय कॉर अशोक विहार समेत कई स्कूलों के नाम शामिल हैं। धमकी भरा ईमेल सुबह स्कूल मैनेजमेंट ने देखा था। इसके बाद पुलिस को मेल के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जांच में अब तक कुछ संदिग्ध नही मिला है। इससे पहले भी ऐसे धमकी भरे मेल स्कूलों को आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: मोती नगर के डीडीए पार्क में चाकूबाजों का आतंक, 2 युवकों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरा AIIMS में भर्ती

बस में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जला कर सोया कंडक्टर, आग का गोला बना वाहन, जिंदा जलकर हुई मौत-VIDEO