1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बस में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जला कर सोया कंडक्टर, आग का गोला बना वाहन, जिंदा जलकर हुई मौत-VIDEO

बस में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जला कर सोया कंडक्टर, आग का गोला बना वाहन, जिंदा जलकर हुई मौत-VIDEO

 Reported By: Sanjay Sah,  Kumar Sonu Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 09, 2026 08:53 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 10:19 am IST

बस के जलने का वीडियो सामने आया है। रात के अंधेरे में जल रही बस को देख कर हर कोई सहम जा रहा है। बस पूरी तरह आग का गोला बन गई। अंदर सो रहे कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

बस कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत- India TV Hindi
बस कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में बस कंडक्टर की जान चली गई। बस के अंदर आग लगने के कारण कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। 

अगरबत्ती से आग लगने की आशंका

घटना देर रात की है, जब बस का कंडक्टर जिसकी पहचान 25 साल के सुनील के रूप में हुई है। वह बस के अंदर रात को सोया हुआ था। अंदर ही उसने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस अगरबत्ती से आग लगी होगी। 

कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत

बस में आग लगने का बहुत ही खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी बस धूं धूं करके जल रही है। बस को बुझाने का प्रयास किया गया, कई घंटों की मशक्कत के बाद बस की आग पर काबू पाया गया। तब अंदर सो रहे कंडक्टर सुनील की जलकर मौत हो गई। बस भी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

हरियाणा नंबर की है ये बस

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा नंबर की यह बस महज 28 दिन पहले ही सड़क पर लाई गई थी। यह प्राइवेट बस है। आग लगने के बाद किसी स्थानीय ने पुलिस और फायर विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझाया और बाद में सुनील के शव को बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आग लगने की पुख्ता जानकारी का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।