1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कारोबारी के फ्लैट से 2.5 करोड़ की नकदी और ज्वेलरी की चोरी, ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था परिवार

दिल्ली में कारोबारी के फ्लैट से 2.5 करोड़ की नकदी और ज्वेलरी की चोरी, ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था परिवार

दिल्ली में कारोबारी के फ्लैट से 2.5 करोड़ की चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया था। ये घटना उस वक्त हुई, जब कारोबारी अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे।

Delhi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कारोबारी के फ्लैट से 2.5 करोड़ की चोरी

Highlights

  • दिल्ली में कारोबारी के फ्लैट से हुई करोड़ों की चोरी
  • कारोबारी अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था
  • पुलिस को कारोबारी के दो फरार नौकरों पर शक

नई दिल्ली: दिल्ली के तिमारपुर इलाके में कारोबारी के घर से करीब ढाई करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। कारोबारी के फ्लैट से करीब ढाई करोड़ रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी हुई है। चोरी की वारदात माल रोड स्थित रिवेरा अपार्टमेंट में हुई।

ऑस्ट्रेलिया गए थे कारोबारी और उनका परिवार

कारोबारी अनुज गुप्ता अपने परिवार के साथ 2 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गए थे। रविवार सुबह जब कारोबारी के परिवार का सदस्य फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला, घर के अंदर पहुंचने पर आलमारियां खुली हुई थीं और नगदी-ज्वेलरी गायब थी।

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची। कारोबारी के मुताबिक, करीब ढाई करोड़ रुपये के सोने-हीरे के गहने और नकदी चोरी हुई है। पुलिस को कारोबारी के दो फरार नौकरों अनिल और विक्की पर चोरी का शक है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों नौकर वारदात वाली रात कारोबारी के फ्लैट में दाखिल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

हाल ही में अलका लांबा के पिता के घर पर हुई थी चोरी

दिल्ली में हाल ही में कांग्रेस नेता अलका लांबा के पिता के घर लाखों की चोरी हुई थी और चोर सीसीटीवी में घर में घुसते हुए दिखे थे। चोरी की ये घटना वेस्ट दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके से सामने आई थी। इस बारे में खुद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी थी और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। सीसीटीवी में भी 3 नकाबपोश चोर घर के अंदर घुसते हुए दिखे थे।

पश्चिमी दिल्ली के पॉश इलाके पंजाबी बाग में भी हुई थी चोरी

अगस्त 2026 में ही पश्चिमी दिल्ली के पॉश इलाके पंजाबी बाग में भी घर में काम करने वाले एक नए नौकर ने सिर्फ एक दिन की नौकरी के बाद ही अपने ही मालिक के घर पर चोरी की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया था। नौकर करीब 60 लाख रुपये के महंगे हीरे, सोने के गहने और चांदी का सामान लेकर नेपाल भागने की फिराक में था।

दिल्ली में चोरी की लगातार सामने आ रहीं घटनाएं वाकई चिंता की बात है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में बदमाशों का आतंक! दरियागंज में पिस्टल की नोक पर एक करोड़ लूटे, रोहिणी में पुलिस पर फायरिंग की